Site icon Buziness Bytes Hindi

बाइक ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो ये रस्ते बिकुल परफेक्ट है


बाइक ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो ये रस्ते बिकुल परफेक्ट है

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ अच्छे बाइक रूट्स के बारे में बतायेगे जो की बिकुल परफेक्ट है बाइक ट्रिप के लिए 

Image by antohwuodjoyce from Pixabay 

दिल्ली से आगरा

बाइक ट्रिप के लिए दिल्ली-आगरा रूट का चयन करना एक बहुत अच्छा विकल्प है। दिल्ली से आगरा जाने में 6 घंटे का समय आपके लगेगा क्योंकि दिल्ली से आगरा तक की दूरी 233 किलोमीटर है। आगरा घूमने के बात आप पास ही मथुरा भी जा सकते हैं। 

दिल्ली- जयपुर

यदि आप इतिहासप्रेमी हैं तो इस बार दिल्ली से जयपुर की बाइक ट्रिप प्लान कर लें।  जनवरी के मौसम में जयपुर घूमना बहुत अच्छा विकल्प है क्योंकि गुलाबी शहर की गुलाबी सर्दियों की बात ही अलग है। 

जयपुर से जैसलमेर

राजस्थान में कई सारे दर्शनीय स्थल हैं। जयपुर से लेकर जैसलमेर तक आप एक से बढ़कर एक किले देख सकेंगे। बाइक से ट्रेवल करने पर आपको कुल 12 घंटे लग सकते हैं क्योंकि दोनों जगहों की दूरी कुल 558 किलोमीटर है। 

बैंगलुरू से ऊटी

यदि आप चाहते हैं कि आप पूरे रास्ते खूबसूरत वादियों को देखते हुए जाएं तो इस रूट की योजना बनाएं। बाइक ट्रिप में रास्ता सुंदर हो तो इससे बढ़कर कोई बात ही नहीं हो सकती है। बैंगलुरू से ऊटी की दूरी कुल 278 किलोमीटर है। रास्ता रामनगर और मैसूर जैसी जगहों से होकर गुजरता है।

Exit mobile version