Site icon Buziness Bytes Hindi

तुर्की की ये जगहें है घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट


तुर्की की ये जगहें है घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट

तुर्की अपने मसालों, खूबसूरत बाजारों और नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। यहां कई ऐसी जगह हैं जहां आप घूम सकते हैं और अपनी छुट्टियों को एंजॉय कर सकते हैं।

कप्पडोसिया

Image Source: Google

ये तुर्की के बीचो बीच बसा हुआ शहर है। यहां कई ऐसी अंडरग्राउंड जगह हैं, जहां से सूरज डूबने का नजारा देखना बेहद अलग है। यहां कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जिन्हें देखने यहां पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां हॉट एयर बैलून राइड भी होती है।

इफिसुस और मार्दिन

Image Source: Google

इफिसुस यहां के प्राचीन शहरों में शामिल है। यहां का इतिहास काफी रोचक और तथ्यों से भरा हुआ है। ये ऐतिहासिक बंदरगाह शहर तुर्की का सांस्कृतिक और वाणिज्यिक केंद्र है। इसके अलावा मार्दिन शहर दो भागों में बंटा हुआ है, जिसमें पुराना और नया हिस्सा शामिल है। जहां नए हिस्से में खूबसूरत इमारते हैं, तो वहीं, पुराने हिस्से में ऐतिहासिक पत्थर के घर हैं। 

बोडरम

Image Source: Google

तुर्की का बोडरम शहर अपने होटल, बड़े-बड़े क्लबों और खाने-पीने के लिए काफी जाना जाता है। तुर्की में लजीज कवाब का आनंद आप ले सकते हैं। यहां के खाने का स्वाद पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

सुल्तान अहमद मस्जिद

Image Source: Google

 ये ऑटोमन वास्तुकला पर बनी पहली और एकमात्र छह मीनार मस्जिद है, जिसे नीली मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। इसे हागिया सोफिया ग्रैंड मस्जिद के ठीक सामने बनाया गया था और इसका निर्माण 1617 में समाप्त हुआ था। 

Exit mobile version