Site icon Buziness Bytes Hindi

गर्मी की छुट्टियों में भारत की इन जगहों की करे सैर!

best places to visit in summer with family

लाइफस्टाइल डेस्क। मार्च में देश भर में गर्मी पड़ने लगती है, ऐसे में लोग अपने परिवार संग फैमली वेकेशन का प्लान करते है। कई लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमने के लिए जाते है। ऐसे में आप भी कही घूमने का प्लान कर रहे है तो भारत की इन जगहों की सैर कर सकते है।

खज्जियार

गर्मी की छुट्टियों में आप खज्जियार जा सकते है, ये हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में मौजूद है। बता दे, ये भारत का ‘मिनी स्विटजरलैंड’ के नाम से भी खूब प्रसिद्ध है। ये आपको एकदम से प्रकर्ति के करीब लेकर जाएगा।

यहां आप ट्रैकिंग, झील और अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते है। साथ ही खाज्जिअर झील, कलातोप वन्यजीव अभयारण्य और नाग मंदिर घूमने जा सकते है।

वाटर किंगडम पार्क

गर्मी की छुट्टियों में आप वाटर किंगडम पार्क भी घूमने जा सकते है, यहां आप अपने बच्चों के साथ वॉटर राइड्स का मजा ले सकते है। यहां एक ऐसा बीच बना है जो लोगो को खूब लुभाता है। बता दे, च्चों का टिकट लगभग 500 रुपये और बड़ो का 1000 रुपये के आसपास।

कुर्ग

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों और परिवार के साथ कुर्ग जा सकते है, ये कर्नाटक का खूबसूरत पहाड़ी स्टेशन है। ये भारत के स्कॉटलैंड के नाम से भी जाना जाता है। वन से ढकी पहाड़ियां, मसालों और कॉफ़ी बागान में घूमने का आपको खूब मजा आएगा। साथ ही आप एबी फॉल्स, होननामना केर झील और वाटर फॉल्स भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

मेघालय

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों और परिवार के साथ आप मेघालय भी जा सकते है। बता दे, मेघालय को टॉप समर हॉलिडे डेस्टिनेशन कहा जाता है। यहां आप चेरापूंजी जा सकते है। खूबसूरत पहाड़ियां, प्राकृतिक सुंदरता, खूबसूरत झील और विश्व प्रदिश मठ देख आप खुश हो जाएंगे।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version