Site icon Buziness Bytes Hindi

पोरबंदर की इन जगहों को एक बार एक्सप्लोर जरूर करे!

best places to visit in porbandar

लाइफस्टाइल डेस्क। पोरबंदर शहर गुजरात का एक बेहद ही खूबसूरत शहर है, ये अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए दुनियाभर में फेमस है। यहां हर महीने हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए आते है। अगर आप भी यहां घूमने की सोच रहे है तो इन खूबसूरत जगहों को जरूर देखे।

पोरबंदर बीच

पोरबंदर बीच सबसे आकर्षित स्थानों में से एक है, ये शहर का सबसे अधिक फेमस जगह है। इसकी शांत और आकर्षित समुद्री लहरों को देख हर कोई इस जगह का दीवाना हो जाता है। यहां हुजुर पैलेस भी एक आकर्षण का केंद्र है।

पोरबंदर बर्ड सैंक्चुअरी

पोरबंदर शहर की पोरबंदर बर्ड सैंक्चुअरी भी एक लोकप्रिय जगह है, ये लगभग दो किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां आप कई किस्म के पशु-पक्षी देख सकते है, जैसे की राजहंस, डक एंड गीज़, ग्रीव्स, जैक्स, इंडियन रोलर।

महात्मा गांधी जन्म स्थली

पोरबंदर में महात्मा गांधी जन्म स्थली सबसे अधिक घूमने वाली जगह है, इस जगह को लोग काफी पसंद करते है। यहां महात्मा गांधी से जुड़े एक नहीं बल्कि कई सामान आप देख सकते हैं। ये जगह आपको इतिहास के करीब लेकर जाएगी।

घुमली

पोरबंदर में घुमली भी एक फेमस और प्राचीन जगह है, ये 12वीं-13वीं शताब्दी के दौरान सैंधव और फिर सौराष्ट्र के जेठवा राजवंश की राजधानी के रूप में फेमस थी। कई ऐतिहासिक द्वार, मंदिर और प्राचीन काल में निर्मित संरचनाएं देखने को मिल सकती है।

(Image/istock)

Exit mobile version