Site icon Buziness Bytes Hindi

दक्षिण-भारत की जगह कोल्लम है बेहद खूबसूरत, आप भी पहुंचे!

best places to visit in kollam

लाइफस्टाइल डेस्क। भारत में कई हसानी जगहे है, खासकर दक्षिण-भारत की तरफ देखा जाए तो कई अनोखी जगहे मिलती है। उन्ही अनोखी और खूबसूरत जगह में से एक है कोल्लम। ये जगह कई विदेशी डेस्टिनेशन से भी बेहद खूबसूरत लगाती है, यहां कई घूमने की जगहे है। आप भी एक बार यहां जरूर जाएं।

कोल्लम बीच

कोल्लम बीच हसीन समुद्री तट में शामिल है, लुभावने प्राकृतिक दृश्य और समुद्र का नीला पानी इस जगह पर चार चांद लगाने का काम करते हैं। साथ ही जो यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है वे है लाइटहाउस। आप यहां कई एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

करुणागप्पल्ली

करुणागप्पल्ली भी एक बेहद खूबसूरत समुद्री तट है, इसे कई लोग ‘भगवान का अपना देश’ भी मानते हैं। यहां झील और झरने के किनारे कई हाउसबोट भी बने हुए हैं , साथ ही एक बौद्ध स्थल भी मौजूद है।

मय्यनाड

मय्यनाड एक छोटा सा गांव है, यहां आपको परवुर झील और अरब सागर के तट इसकी खूबसूरती और बढ़ाते है। आप यहां लुभावने दृश्य को देख सकते है और एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version