Site icon Buziness Bytes Hindi

दो दिन के लिए गोवा घूमने का प्लान है तो यहां जाना न भूले


दो दिन के लिए गोवा घूमने का प्लान है तो यहां जाना न भूले

घूमने-फिरने का शौक है और आपके पास 2 से 3 दिन का भी समय हो तो आप गोवा का प्लान जरूर करे, ये पर्यटकों की पसंदीदा डेस्टिनेशन हैं। यहां घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं और अगर आपके पास दो दिन का समय है तो भी गोवा की बेस्ट जगहों का भ्रमण कर सकते हैं। आइए जानते है गोवा की खास जगहों के बारे में:

दो दिन के लिए गोवा गए है तो शुरुआत नॉर्थ गोवा से करें, पहले दिन आप नॉर्थ गोवा घूमें और दूसरे दिन साउथर्न डिस्ट्रिक्ट जाए | यहां गोल्डन बीच, वाटर स्पोर्ट, नाइट लाइफ और पार्टी हाॅट स्पाॅट जैसी चीजे यात्रा को यादगार बना देगी। इसके अलावा अगर आप उत्तरी गोवा में हैं तो अगौड़ा किला, अंजुना बीच, मंगेशी मंदिर और हब जा सकते हैं। 

Read also: रिलैक्स होना चाहते है तो पहाड़ों में बसी इन जगहों की सैर करे

अगौड़ा फाॅर्ट को 1612 में पुर्तगालियों ने मराठाओं और डच के हमले से बचने के लिए बनाया था, यहां पानी का झरना भी गिरता रहता है। 

गोवा चर्च और मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध हैं, आप मंगेशी मंदिर जा सकते हैं। ये मॉर्डन और पुरानी हिंदू वास्तुकला मिश्रण से बना हुआ है |

गोवा समुद्र तटों के लिए फेमस हैं, यहां कई बीच हैं, जो अपनी ओर आकर्षित करते हैं और इसमें से एक है अंजुना बीच | इसके अलावा आप बागा बीच, कैलंग्यूट बीच, डोना पॉला बीच जा सकते है | 

Read also: दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये है परफेक्ट डेस्टिनेशन

गोवा में कई सारे वाॅटर स्पोर्ट्स है, आप राइड्स, पैरासैलिंग, बंपर राइड, जेट स्की, बोट राइड, पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। इसके अलावा गोवा में कई सारे रेस्टोरेंट हैं यहां आप खाने का मजा ले सकते है ।  

Exit mobile version