Site icon Buziness Bytes Hindi

वैलेंटाइन वीक में पार्टनर संग इन हसीन जगहों की करे सैर!

best places to visit in february

लाइफस्टाइल डेस्क। फरवरी का महीना बेहद ही खास होता है क्योकि इसी महीने वैलेंटाइन वीक होता है। ये कपल्स के लिए बेहद खास माना जाता है, ऐसे में क्यों न इस बार आप अपने पार्टनर संग वैलेंटाइन वीक में कुछ रोमांटिक जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं।

हम आपको कुछ ऐसी जगहे बातएंगे, जहां आप फ़रवरी में घूमने के लिए जा सकते है, यहां राते सर्द और दिन थोड़े-थोड़े गर्म होते हैं। चलिए जानते है ऐसी जगहों के बारे में।

धारचूला

अगर आप उत्तराखंड की किसी अनोखी जगह जाना चाहते हैं तो फिर आपको धारचूला जाना चाहिए। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ो, देवदार के वृक्ष और घने जंगलों से घिरा धारचूला आपको काफी पसंद आएगा। यहां न ही अधिक ठंड पड़ती है और न ही अधिक गर्मी, तो ये जगह आपके लिए बिकुल परफेक्ट रहेगी।

नालागढ़

पार्टनर संग हिलाचल जा रहे हैं तो नालागढ़ जा सकते हैं, यहां की हसीन वादियों में फ़रवरी के महीने में घूमने का मजा ही अलग है। बता दे, ये दिल्ली से लगभग 296 किमी दूरी पर है। आप यहां गोबिंद सागर झील, नालागढ़ फोर्ट ,मजाथल वन्यजीव अभयारण्य और यादविंद्र गार्डन जैसी जगहों की सैर कर सकते है।

द्वाराहाट

द्वाराहाट अल्मोड़ा की हसीन वादियों में बसा हुआ है, ये रानीखेत से लगभग 34 किमी की दूरी पर है। ये प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है, यहां कम भीड़ रहती है। आप यहां पार्टनर संग सुकून के पल बिता सकेगे।

हमीरपुर

हमीरपुर एक छोटा पर बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, ये ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के वृक्ष और घने जंगलों से घिरा हुआ है। चंडीगढ़ से लगभग 178 किमी की दूरी पर ये जगह है। आप यहां सुजानपुर टीहरा, नदौन और कमलाह फोर्ट जैसी जगहों पर घूम सकते है।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version