Site icon Buziness Bytes Hindi

Winter In Delhi: दिल्ली में ठंड का मज़ा लेना चाहते हैं तो इन जगहों का रुख करे!

Winter In Delhi

लाइफस्टाइल डेस्क। Winter In Delhi – दिल्ली एक ऐसी जगह है जहां देश के हर कोने से लोग आते है, सिर्फ जॉब या रहने के लिए नहीं बल्कि घूमने का शौक रखने वाले भी यहां आते है। अगर आपको ठंड का मौसम पसंद है और दिल्ली में ही ठंड का मज़ा लेना चाहते हैं तो इन जगहों की सैर करे। यहां आपको मजा आ जाएगा।

दिल्ली में ठंड का मज़ा (Winter In Delhi)

सुंदर नर्सरी (Sunder Nursery)

सुंदर नर्सरी दिल्ली में लोकप्रिय जगह है, ये अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए फेमस है। ठंड में भीड़-भाड़ से दूर जाना चाहते है तो ये जगह परफेक्ट है। यहां के सुन्दर फूल और पेड़ इस जगह की खूबसूरती बढ़ा देते है। बता दे, यहां का तामपान बहुत ही कम रहता है।

यमुना नदी (Yamuna River)

सर्दी का असल मज़ा आपको यमुना नदी किनारे भी मिल जाएगा। दिल्ली से होकर गुज़रने वाली यमुना नदी में सुबह और शाम के समय बहुत ही कम तापमान होता है, खासकर अक्षरधाम पास यमुना पुल है वहां। बता दे, यहां एक जैन सिकंजी की दुकान है, आप इस प्यारी सी ठंड में चाय की चुसकी ले सकते है।

हुमायूं का मकबरा (Humayun Tomb)

हुमायूं का मकबरा में आसपास खाली जगह होने के चलते तापमान बहुत ही कम रहता है, कई बार तो धुंध आसपास की जगहें को लुप्त कर देती है। ये जगह पिकनिक मनाने के लिए बहतरीन है।

Exit mobile version