लाइफस्टाइल डेस्क। Dolphins India – डॉल्फिन देश का नेशनल एक्वेटिक एनिमल है, बच्चे हो या बढ़े सब इसे करीब से देखना काफी पसंद करते हैं। अपने टीवी या इंटरनेट पर डॉल्फिन तो देखी ही होगी लेकिन करीब से देखने का मजा ही कुछ अलग है, ये काफी अलग अनुभव होता है।
बता दे, भारत को डॉल्फिन का घर भी कहा जाता है। यहां कई ऐसी जगहे है जहां आप डॉल्फिन को करीब से देख सकते है, इन जगहों पर घूमने का आपको खूब मजा आएगा।
भारत में किन जगहों पर डॉल्फिन(Dolphins India)दिखती है?
आपको डॉल्फिन देखने के लिए विदेशों का दौरा करने की जरूरत नहीं है, आप भारत की इन जगहों पर भी डॉल्फिन को आसानी से देख सकते है। चलिए इन जगहों के बारे में जानते है।
गोवा

गोवा छुटिया मानाने की बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, यहां लाखों लोग हॉलिडे एन्जॉय करने आते है। ये जगह नाइट लाइफ, शॉपिंग , खाना और डॉल्फिन को देखने के लिए फेमस है। बता दे, आप पालोलेम बीच, कोको बीच, कैवेलोसिम बीच, सिंक्वेरिम बीच, मोरजिम बीच, आदि पर डॉल्फिन को करीब से देख सकते है और हां, सुबह का समय इसके लिए परफेक्ट है।
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में भी डॉल्फिन को आसानी से देख सकते हैं, ये एक तटीय राज्य है। महाराष्ट्र में डॉल्फ़िन देखने के लिए दापोली काफी फेमस जगह है, आप यहां डॉल्फ़िन को करीब से देख सकते है। इसके अलावा, मुरुद बीच, तारकरली बीच, कुरावदे बीच, दाभोल बंदरगाह जैसी जगहों पर भी आप घूमने जा सकते है।
लक्षद्वीप

लक्षद्वीप में आप न सिर्फ वाटर स्पोर्ट्स का आनंद उठा सकते है बल्कि डॉल्फिन को भी आसानी से देख सकते है। आप यहां जेट स्कीइंग, कैनोइंग, स्नोर्केलिंग, स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग, अंडरसी वॉकिंग आदि काफी कुछ कर सकते है। डॉल्फ़िन देखने के लिए अगत्ती आइसलैंड, कदमत आइसलैंड और बंगाराम आइसलैंड बेस्ट है।
ओडिशा

चिल्का लेक कई डॉल्फ़िन का घर है, ये ओडिशा में है। चिल्का कई प्रवासी पक्षियों के साथ-साथ जानवरों और पौधों की विभिन्न लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए एक घर माना जाता है। डॉल्फिन देखने के लिए आप यहां की सैर कर सकते है। बता दे, इरावदी डॉल्फ़िन भी यहां देखने को मिल सकती है।
(All Image/Pixabay)

