Site icon Buziness Bytes Hindi

Best Places In Sagar MP: खूबसूरती से भरा हुआ है सागर, आप भी यहां घूमने पहुंचें !

Best Places In Sagar MP

लाइफस्टाइल डेस्क। Best Places In Sagar MP –  नई-नई जगहों पर घूमना पसंद है तो भारत का दिल कहे जाने वाला राज्य मध्य प्रदेश में कई अद्भुत जगहें हैं। ये जगहें खूबसूरती से भरी हुई है, विदेशी सैलानी भी यहां घूमने के लिए आते है। खासकर मध्य प्रदेश में स्थित सागर में, ये काफी सुन्दर जगह है। 

अटल पार्क (Atal Park)

ये लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है, इस पार्क में हर दिनों लोगों की  भीड़ लगी रहती हैं। यहां साईकिल ट्रैक, स्वीमिंग पूल का आनंद आप ले सकते है, साथ ही यहां आप स्थानीय भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

लाखा बंजारा झील (Lakha Banjara Lake)

आप लाखा बंजारा झील घूमने के लिए जा सकते हैं, ये सागर तलाब बड़े के नाम से भी फेमस है। ये जगह सैलानियों को बहुत अधिक आकर्षित करती है।बोटिंग करने के साथ-साथ मछली पकड़ने की एक्टिविटीज भी आप यहां कर सकते है। साथ ही  शाम के समय इस झील का दृश्य खूब सुंदर लगता है। 

गढ़ पहरा फोर्ट (GarhPahra Fort) 

गढ़ पहरा फोर्ट भी एक बेहतरीन जगह है, ये कई कहानियों के लिए फेमस है।  कई लोग इस जगह को  भुतहा मानते हैं और शाम के समय यहां घूमने नहीं जाते। माना जाता है की एक करतब दिखाने वाले नटिन के साथ धोखा किया था और इस वजह से नटिन की मौत हो गई थी और इन दोनों की आत्मा इस फोर्ट में भटकती रहती है।

इसके अलावा, मधुकर शाह पार्क, लोकल पार्क, रंगीर मंदिर और Eran जैसी कई जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। 

Exit mobile version