Site icon Buziness Bytes Hindi

Best Places In Rajgir: पांच पहाडिय़ों की गोद में बसा राजगीर, एक बार जरूर जाएं!

लाइफस्टाइल डेस्क। Best Places In Rajgir – बिहार का राजगीर एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जहां ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व के अवशेष बिखरे पड़े हैं और  पहाडिय़ों पर नैसर्गिक सुंदरता है। यहां एडवेंचर के शौकीनों के लिए अनेक स्थल हैं। इसके अलावा, यहां बनी साइक्लोपियन वाल चीन की दीवार से भी पुरानी हैं। है न सब कुछ दिलचस्प? तो क्यों न आप यहां घूमने का प्लान बनाएं। आपकी ट्रिप यहां की काफी यादगार रहेगी। 

यहां पहाडिय़ों की चढ़ाई और वन्य जीवों से भरे जंगल हैं, आप जू सफारी में  बाघ, शेर, हिरण सरीखे वन्य जीवों को खुले में विचरण करते देख सकते है। प्रकृति प्रेमियों व आयुर्वेद के जानकारों के लिए यहां कई पेड़-पौधों व जड़ी-बूटियों से भरी नेचर सफारी है। साथ ही पहाडिय़ों की घाटियों को देखने के लिए हैंगिंग ग्लास ब्रिज है। 

Read also: Summer Hiking Tips: गर्मियों में ट्रैकिंग के लिए जा रहे है तो इन बातो का रखे ध्यान!

यहां रत्नागिरी के शिखर पर विश्व शांति स्तूप है, जहां सिंगल चेयर व आठ लोगों के बैठने वाले केबिन का रोप वे है। साथ ही सात किमी लंबी आल वेदर रोड इको टूरिज्म स्पाट घोड़ाकटोरा झील है, भगवान बुद्ध की ध्यान मुद्रा में 70 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा आपको काफी सुन्दर लगेगी।  झील में तैरते राजहंस व बत्तखों के झुंड को देख आपका मन खुश हो जाएगा। 

 

Exit mobile version