Site icon Buziness Bytes Hindi

बर्फबारी का मजा लेना चाहते है तो इन हिलस्टेशन्स पर जा सकते है


बर्फबारी का मजा लेना चाहते है तो इन हिलस्टेशन्स पर जा सकते है

बर्फबारी को देखने का अलग ही मजा है, स्नोमैन बनाना, बर्फ से खेलना, और बर्फ की सफेद चादर का आनंद लेने सब कुछ मजेदार लगता है | इसीलिए आज हम आपको भारत की ऐसी जगहों के बारे में बातएंगे जहां आप बर्फबारी को एंजॉय कर सकते हैं।

गुलमर्ग , जम्मू-कश्मीर

गुलमर्ग सर्दियों में बेहद खूबसूरत लगता है, यहां दिसंबर में तापमान -8 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है | गुलमर्ग बर्फबारी देखने के लिए बढ़िया जगह है, आप यहां स्कीइंग का भी आनंद ले सकते हैं।

Read also: जरूर जाये हिमाचल प्रदेश के कुफरी, यहां बर्फबारी से लेकर एडवेंचर का ले सकते हैं मजा

मसूरी, उत्तराखंड

मसूरी को पहाड़ियों की रानी कहा जाता है, यहां भी सर्दियों के दौरान सफेद बर्फ की झलक देखने मिल जाती है | इसके अलावा, केम्प्टी फॉल्स, हलचल भरी मॉल रोड और कंपनी गार्डन भी जा सकते है | 

युमथांग, सिक्किम

बर्फबारी के लिए सिक्किम में युमथांग भी अच्छी जगह है, इसे ‘फूलों की घाटी’ कहा जाता है क्योकि यहां शिंगबा रोडोडेंड्रोन सैंक्चूएरी है। इस सैंक्चूएरी में रोडोडेंड्रोन की 24 प्रजातियां है, आपको बता दे ये सिक्किम का राज्य फूल है।

Read also: अगर मार्च में घूमने का प्लान है तो ये जगहें आपके लिए रहेंगी सबसे बेस्ट

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है, ये जगह भी सर्दियों में सफेद बर्फ की चादर से ढक जाती है | बर्फीली हवाओं, हल्की बारिश और भारी बर्फबारी के चलते ये जगह ओर भी शानदार लगती है | 

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर में भी बर्फबारी का अनुभव ले सकते है, आपको बता दे तवांग दुनिया के सबसे बड़े बौद्ध मठों में से एक है। यहां नवंबर सेबर्फबारी शुरू हो जाती है | इसके अलावा आप नूरनांग फॉल्स, माधुरी झील और सेला पास भी जा सकते है | 

Exit mobile version