Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने भारत की ऐसी जगहों के बारे में जो बर्फबारी के बाद और भी सुन्दर हो जाती है


जाने भारत की ऐसी जगहों के बारे में जो बर्फबारी के बाद और भी सुन्दर हो जाती है

भारत के बर्फ से ढके हिल स्टेशन सबका दिल ख़ुश कर देते है | इन हिल स्टेशन को देख कर ऐसा लगता है की जैसे की स्वर्ग में आगए हो, इसीलिए आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बातएंगे जो बर्फबारी के बाद और भी सुन्दर हो जाती है | 

Read also: दक्षिण भारत में इन हिल स्टेशनों पर जरूर जाए, आएगा खूब मज़ा

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

तवांग अरुणाचल प्रदेश में समुद्र तल से 22000 फीट की ऊंचाई पर है, यहां  बौद्ध विरासत को देखने के साथ अद्भुत बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, आपको बता दे तवांग भारतीय हिमालय के पहले क्षेत्रों में से एक है जहां हर साल दिसंबर में बर्फबारी होती है।

नारकंडा, हिमाचल प्रदेश

नारकंडा सर्दियों में सुंदर और सफेद बर्फ से ढक जाता है, ये भारत में सबसे लोकप्रिय स्कीइंग स्थलों में से एक है | इसकी प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए लोग दूर – दूर से आते है | 

गुलमर्ग, कशमीर

गुलमर्ग भी सर्दियों में सफेद चादर से ढक जाती है, ये जगह स्की के लिए बेस्ट मानी जाती है | इसके अलावा, लोग इसे कश्मीर का स्वर्ग भी कहते है, ये छोटा सा गांव है, जो श्रीनगर से 50 किलोमीटर की दूरी पर है | 

Read also: जन्नत जैसी जगह पूर्वी हिमालय की गोद में बसे दार्जिलिंग घूमने के लिए खास…

दार्जीलिंग, पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग में जाकर ऐसा लगता है की जैसे ब्रिटिश युग में चले गए हो | यहां आप हरे-भरे जंगलों, पहाड़ों और टॉय ट्रेनों के दृश्य का मजा ले सकते है | मौका मिले तो दार्जिलिंग की सैर जरूर करे | 

Exit mobile version