Site icon Buziness Bytes Hindi

Best Place In India To Visit: घूमने की सोच रहे हैं तो ये होंगी सबसे बेहतर लोकेशंस


Best Place In India To Visit: घूमने की सोच रहे हैं तो ये होंगी सबसे बेहतर लोकेशंस

कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा असर ट्रैवल इंडस्ट्री पर हुआ है। एक ओर जहां ट्रैवल इंडस्ट्री ठप्प हुई है वहीं घूमने-फिरने  के शौकीन लोगों की यात्राएं थमी हुई हैं, हालांकि देश अनलॉक की स्थिति की और बढ़ रहा है, ऐसे में यदि आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए  देश की इन जगहों पर घूम सकते हैं।

घूमने के शौकीन लोगों को बस मौके का इंतजार होता है। ऐसे में अगर बात हो दिसंबर महीने की तो उस वक्त लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना लेते हैं। दिसंबर में सर्दी को ध्यान में रखते हुए हम ट्रिप बनाते हैं। साथ ही यह भी सोचते हैं कि ठंड का लुत्फ भी उठा ले और बीमार भी न पड़े। वहीं ऐसे में कुछ लोग पहाड़ों पर जाना चाहते है तो वहीं कुछ समुद्र के किनारे अपनी छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं।  दिसंबर में गोवा घूमने के लिए सबसे सही है। दिसंबर महीने में वहां का माहौल बहुत खुशनुमा होता है। हर तरफ पार्टी का माहौल होता है। लोग बीच पर भी पार्टी करते नजर आते हैं तो वहीं कुछ लोग बीच पर बैठकर आनंद उठा रहे होते है|

  1. केरल 

दिसंबर में केरल जाना मतलब सुकून के पल बिताना होता है। साल के कुछ आखिरी दिन और नए साल की शुरुआत के लिए केरल से बेहतर जगह कोई हो ही नहीं सकती। यहां की सुबह शाम का दृश्य मनोरम होता है। यहां लजीज भोजन का मजा और चारों तरफ हरियाली का अदभुत नजारा होता है। 

2. दुबई


दुबई ऐसी जगह है जहां पूरे परिवार के साथ नए साल का मजा लिया जा सकता है। यहां आकर घूमने से लेकर शॉपिंग तक का लुत्फ उठा सकते है। दिसंबर महीना में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। यहां के रइसियत की बात करें या प्राकृतिक सुंदरता की या फिर सन बॉथ की आप हर जगह अच्छे से इंजॉय कर सकते है। यहां एक बार आने के बाद आप बहुत सारी यादगार पल अपने साथ ले जाएंगे।

3. गोवा


गोवा बहुत बेहतर जगह है अपनी छुट्टियों को मनाने के लिए। इस वक्त यहां 25 दिसंबर और नये साल की पार्टी का जश्न होता है। बहुत से लोग नाइट पार्टी  का मजा लेते नजर आते हैं तो वहीं कुछ लोग बीच के किनारे इंजॉय करते हैं। यहां कम पैसे में भरपेट खाना और रहना हो जाता है। दिसंबर में यहां भारतीय लोगों से कहीं ज्यादा विदेशी नजर आते हैं। यहां का मौसम बहुत खुशनुमा होता है। यहां ज्यादा कपल और दोस्त आते हैं। 

Exit mobile version