आज हम आपको दिल्ली की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां आपका बार बार जाने को मन करेगा
हौज खास
वैसे तो यहां का नजारा शाम को देखने वाला बनता है, लेकिन आप यहां सुबह भी जा सकते हैं। यहां कई हैंगआउट प्लेस भी हैं। यहां आपको शाकाहारी खाने से लेकर मांसाहारी खाने तक के स्वादिष्ट व्यंजन मिल सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ आप यहां बैठकर कॉफी, जूस, शेक, चाय का आनंद भी ले सकते हैं।
कुतुब मीनार
आप दिल्ली के मशहूर स्मारक कुतुब मीनार भी जा सकते हैं। यहां दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं, इसके अलावा यहां आपको कुतुब कॉम्पलेक्स में आयरन पिलर और अलाई दरवाजा भी देखने को मिलेगा। कुतुब मीनार के पास ही आप स्ट्रीट फूड का भी आनंद ले सकते हैं।
कनॉट प्लेस
अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप दिल्ली के कनॉट प्लेस भी जा सकते हैं। कनॉट प्लेस को युवा सीपी के नाम से ज्यादा जानते हैं। इसके अलावा यहां कई अच्छे कैफे भी हैं, जहां आप कॉफी और चाय का आनंद भी ले सकते हैं।
