लाइफस्टाइल डेस्क। Best Place For Family Vacation – गर्मियों की छुट्टी में घूमने की प्लानिंग लोग महीनों पहले से करने लगता है, ऐसे में अगर आप भी फैमिली ट्रिप करने की सोच रहे है। तो आज हम आपको कुछ बहतरीन जगहे बातएंगे, जो आपके बजट में भी होगी और आप खूब मजे भी कर सकेगे। चलिए फिर जानते है ऐसी जगहे के बारे में।
Read also: Uttarakhand Tourism: उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का हुजूम,होटल,रेस्टोरेंट फुल
अल्मोड़ा, उत्तराखंड
अल्मोड़ा फैमिली ट्रिप के लिए बेहतर विकल्प है, यहां आप घूमने का प्लान बना सकते है। यहां के प्राकृतिक नजारा और एडवेंचर एक्टिविटी सभी को पसंद आती है। आप अल्मोड़ा में जीरो पॉइंट, दूनागिरी और डियर पार्क जैसी बेहतरीन जगहों पर घूम सकते हैं। अगर बजट की बात करे तो सात से आठ हजार में आप एक अच्छी ट्रिप का मजा ले सकते है।
कश्मीर
कश्मीर में घूमने का आपको शानदार अनुभव मिलेगा, आप यहां डल लेक, गोंडोला और शिकारा समेत कई सारे गार्डन घूम सकते हैं। साथ ही आपको श्रीनगर में हाउस बोट या पहलगाम और गुलमर्ग में अच्छे होटल भी मिल जाएंगे। बात अगर बजट की करे तो 3 से 4 दिन के ट्रिप के लिए 15 से 20 हजार रुपये लग सकते है।
लद्दाख
लद्दाख की ट्रिप भी काफी सही रहेगी, आप लद्दाख का पांच दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। साथ ही एक रात पैंगोंग और एक रात नुब्रा घाटी में रुक सकते हैं, यहां का नज़ारा आपको हमेशा याद रहेगा। बात अगर बजट की करे तो 20 से 40 हजार तक लग सकते है।
Read also: Travel Tips Summer: गर्मियों में बना रहे है घूमने का प्लान तो बैग में जरूर रखे ये सामान!!
अंडमान
गर्मियों की छुट्टियों के लिए अंडमान खूबसूरत और आरामदायक जगह है, यहां आप दो दिन की ट्रिप कर सकते है। यहां हैवलाॅक द्वीप और राधा नगर बीच पर जा सकते हैं। बात अगर बजट की करे तो यहां 30 से 40 हजार रुपये लग सकते है।
