Site icon Buziness Bytes Hindi

Eid की छूटी में घूमने के लिए बेस्ट है दिल्ली की ये जगहे!

best place for eid in delhi

लाइफस्टाइल डेस्क। क्या आप जानते है Eid लॉन्ग वीकेंड पर पड़ रही है। ऐसे में जिन लोगों की शनिवार और इतवार छुट्टी है वे इस छुट्टी का मजा ले सकते है। अगर आप अपनी ईद को यादगार बनाना चाहते हैं तो दिल्ली के आस पास की इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते है।

कुतुब मीनार

कुतुब मीनार घूमने चाहते है तो यहां ईद की नमाज़ पढ़ने के बाद ही आए। बता दे, ये इमारत दिल्ली की ऊंची इमारतों में से एक है। आपको यहां ईरानी वास्तुकला देखने को मिलेगी। इसकी खासियत ये है की इसके समीप जो लौह स्तम्भ है उस पर आज तक जंग नहीं लगा।

इंडिया गेट

इंडिया गेट भी आप घूम सकते है। यहां पार्क में बैठकर शांति के पल बिताने के साथ ही बोर्डिंग कर सकते हैं। साथ ही कुछ खाने – पीने का मन हो तो यहां मजा ले सकते है। बता दे, इंडिया गेट के सामने 28 फीट ऊंची स्मारक का निर्माण जेट ब्लैक ग्रेनाइट से किया गया है।

हुमायूं का मकबरा

आप चाहे तो हुमायूं का मकबरा भी घूम सकते है, यहां पर भी काफी रौनक रहती है। मुगलों की वास्तुकला यहां की खूबसूरती बढ़ती है। ये पूरे भारत के सबसे बेहतरीन मकबरों में से एक है। बता दे, इस मकबरे को हाजी बेगम या हमीदा बानो बेगम ने करवाया था।

लाल किला

अगर आप जामा मस्जिद में ईद की नमाज़ पढ़ने आए हैं तो लाल किला जरूर घूमे। यहां आप खाने-पीने के लुत्फ उठाने के साथ – साथ ऐतिहासिक चीजों को देख सकते है। बता दे, ईद पर यहां मेला लगता है।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version