Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर सुनना न भूले ये देश-भक्ति गीत

लाइफस्टाइलRepublic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर सुनना न भूले ये देश-भक्ति गीत

Date:


Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर सुनना न भूले ये देश-भक्ति गीत

इस वर्ष, 26 जनवरी को भारत 73 वां गणतंत्र दिवस मानाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस स्मरणोत्सव है क्योकि इसी दिन 1950 में  भारत का संविधान लागू हुआ था। यह ऐतिहासिक दिन देशवाशियो को देशभक्ति और देश के प्रति और जोड़ता है तथा गणतंत्र दिवस पर परेड के द्वारा देश की जीवंत संस्कृति और सैन्य बलों को दर्शाया जाता है जो देश के लोगो में देशभक्ति की अलग ही भावना उत्पन्न करती है।  

Read also-गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे पर परिचालन रहेगा बंद

गणतंत्र दिवस बिना देशभक्ति गीत के मन जाये ये भी संभव नहीं क्योकि भारत के हर राज्य और कसबे में अनगिनत देशभक्ति के गाने है जो लोगो में एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते है। यहां हम कुछ बेहतरीन देशभक्ति गीत लेकर आये है जिन्हे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुनके आप अपनी देशभक्ति की भावना को और बढ़ा सकते है।  

ऐ मेरे वतन के लोगो- यह गीत सी. रामचंद्र द्वारा रचित है जिसे लता मंगेशकर द्वारा गाया गया है। यह भावुक गीत, 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध में  शहीद भारतीय सैनिकों को समर्पित है। यह गीत आपको भारतीय सैनिकों के बलिदानो को याद दिलाता है उनके प्रति सम्मान को और बढ़ाता है । 

Read also- Happy Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर बनाए तिरंगा पुलाव (Tricolor Pulao Recipe), ये रही रेसिपी

रंग दे बसंती- दलेर मेहंदी द्वारा गाया गया यह गीत उत्साह से भरा हुआ है जो आपको भारत में उपलब्ध विविधता को बताते हुए एकता की भावना जगाता है । 

मेरे देश की धरती: यह एक सदाबहार देशभक्ति गीत है जो गणतंत्र दिवस के अवसर पर बजाया ही जाता है। इस गाने में भारत की धरती की महानता को बताया गया है जो आपको भारत से और जोड़ती है।  

यह जो देश है मेरा- ऐ. आर. रेहमान का यह गीत आपको भारत का पूरा भ्रमण करवा सकता है जो गणतंत्र दिवस पर सुनना जरूरी है। यह गीत आपमें देशभक्ति की भावना को जागकर भारत के लिए प्यार को और बढ़ाता है।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related