इम्यूनिटी के लिए काढ़े की जगह आज़माएं ये ड्रिंक्स, मज़बूत बनेगी इम्यूनिटी

लाइफस्टाइलइम्यूनिटी के लिए काढ़े की जगह आज़माएं ये ड्रिंक्स, मज़बूत बनेगी इम्यूनिटी

Date:


इम्यूनिटी के लिए काढ़े की जगह आज़माएं ये ड्रिंक्स, मज़बूत बनेगी इम्यूनिटी

लाइफस्टाइल डेस्क:  कोविड-19 वायरस से लड़ने के लिए इम्यूनिटी का मज़बूत होना बेहद जरुरी है | लेकिन याद रखे गर्मी में गर्म मसालों से तैयार काढ़े का सेवन पाचन को नुकसान पहुंचा सकता है और एसिडिटी, हाई ब्लड प्रेशर, घबराहट, नाक से खून आना और मतली जैसी परेशानियां बढ़ता है |  विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में गर्म काढ़ा नुकसानदायक हो सकता है। इसीलिए हम कुछ ठंडे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे है जो आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रॉग करते हैं।

नारियल पानी इम्यूनिटी के लिए बेस्ट है, ये  बॉडी को हाइड्रेट रखता है, साथ ही शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देता है। इसके अलावा नारियल पानी में कम कैलोरी होती है और साथ में पोटैशियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम होता है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

कच्चे आम का पन्ना भी इम्युनिटी मजबूत करता है और बॉडी को ठंडक भी मिलती है। आम का पन्ना शरीर को हाइड्रेट रखता है और शरीर को आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करता है। दोपहर में एक गिलास आम पन्ना पीने से थकान दूर हो जाती है | 

Read also: आस्था में अवसर तलाशने का कोई भी प्रयास करोड़ों भारतीयों की आस्था पर चोटः प्रियंका गांधी

बेल का शर्बत गर्मियों में हाई फाइबर और विटामिन-सी देता है जिससे इम्यूनिटी मज़बूत होती है। पेट और पाचन तंत्र के लिए बेल फायदेमंद है और ये गर्मियों में लू से भी बचाता है।

पुदीने की लस्सी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है, जिसे इम्युनिटी बढ़ती है। दही में प्रो-बायोटिक्स होते हैं जो की शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...