Site icon Buziness Bytes Hindi

Winter Dryness स्किन के लिए बेस्ट है ये फूड्स, करे डाइट में शामिल!

Winter Dryness

लाइफस्टाइल डेस्क। Beneficial Foods for Winters Dryness – ठंड के मौसम में स्किन में रूखेपन की समस्या हो जाती है, लेकिन इसके लिए सिर्फ स्किन केयर प्रोडक्ट ही जरुरी नहीं बल्कि आहार पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आप इन फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो आपकी स्किन काफी मॉइश्चराइज़ रहेगी। चलिए जानते है।

शकरकंद और कद्दू

Image by Achim Thiemermann from Pixabay

विंटर ड्राईनेस में शकरकंद और कद्दू का सेवन बेस्ट होता है, इसमें विटामिन ए और सी होता है। इसके सेवन से आपकी स्किन अधिक हेल्दी, यूथफुल और ब्यूटीफुल नजर आती है।

डार्क चॉकलेट

Image by cgdsro from Pixabay

डार्क चॉकलेट स्किन के रूखेपन को दूर करता है, ये फ्लेवनॉल्स नामक पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके सेवन से हाइड्रेशन बना रहता है और ये स्किन डैमेज को रोकने में भी मदद करता है।

नट्स

Image by Susanne Jutzeler, Schweiz, from Pixabay

विंटर में होने वाले स्किन के रूखेपन की समस्या होती है तो अखरोट, काजू, पिस्ता, और बादाम आदि को जरूर शामिल करना चाहिए। इनमे ओमेगा 3, ओमेगा 6 फैटी एसिड होते हैं, जो बेहद लाभकारी है।

पालक

Image by Konstantin Kolosov from Pixabay

पालक का सेवन विंटर में रूखेपन की समस्या को दूर करता है। ये विटामिन ए और सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है , इसमें फोलेट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी हाइड्रेटेड त्वचा को बढ़ावा देने में भी मदद करते है।

कीवी

Image by Nuno Santos from Pixabay

कीवी का स्वाद स्किन हाइड्रेशन में मदद करता है, ये विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी लेने से रूखेपन की समस्या दूर होती है। (Image/Freepik)

Exit mobile version