Site icon Buziness Bytes Hindi

किडनी का रखे ख्याल, इन फूड्स का करे सेवन!

best food for kidney health in hindi

लाइफस्टाइल डेस्क। किडनी एक ऐसा अंग है, जिसका ख्याल रखना बेहद जरुरी है। इसका प्रमुख काम ब्‍लड को साफ करना होता है। अगर ये ठीक से काम न करे तो काफी गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ सकता हो।

वैसे बता दे, बढ़ती उम्र, केमिकल्‍स, हाई ब्‍लड प्रेशर, रिन मार्ग में इंफेक्‍शन, रसौली और यूरिन पथरी कई ऐसे कारण है जो किडनी को नुकसान दे सकते है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे है, ये आपको हेल्‍दी रख सकते है।

ब्‍लू बेरीज

ब्‍लू बेरीज एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर होती है, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते है। इसमें सोडियम और फॉस्फोरस की मात्रा कम होती है, जिसे आपकी किडनी सुरक्षित रहती है।

लहसुन

लहसुन किडनी की समस्‍याओं, हाई ब्‍लडप्रेशर और ऑक्‍सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है, इसमें एलिसिन तत्‍व पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटी-हाइपरटेंसिव, एंटी-ऑक्सीडेंट और नेफ्रोप्रोटेक्टिव गुण भी होते है। ये कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करते है।

लाल अंगूर

लाल अंगूर विटामिन-सी और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होते है, ये किडनी के साथ – साथ एजिंग के लक्षणों, डायबिटीज, एथेरोस्क्लेरोसिस आदि को रोकने का काम करते है।

फूलगोभी

फूलगोभी का इस्‍तेमाल एंटी-कैंसर और एंटी-वायरल गुणों के लिए किया जाता है। ये एलर्जी, मेटाबॉलिक और इंफ्लेमेटरी से जुड़ी समस्‍याओं के लिए लाभकारी मानी जाती है।

(Images Credit: istock)

Exit mobile version