स्किन को हाइड्रेट रखना चाहते है तो मिल्क पाउडर का पैक इस्तेमाल करे , जाने इसके फायदे

लाइफस्टाइलस्किन को हाइड्रेट रखना चाहते है तो मिल्क पाउडर का पैक इस्तेमाल...

Date:


स्किन को हाइड्रेट रखना चाहते है तो मिल्क पाउडर का पैक इस्तेमाल करे , जाने इसके फायदे

दूध प्रोटीन का खज़ाना है, इसमें लैक्‍टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन को रिपेयर करता है | दूध के पाउडर का इस्तेमाल करने से स्किन सफाई होती है और स्किन टैन दूर होता है | इसके कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलते। तो चलिए जानते है की मिल्क पाउडर का पैक कैसे तैयार करें और कैसे करें उसका इस्तेमाल।

सामग्री:

एक चम्मच दूध पाउडर,

एक चम्मच ओट्स,

एक संतरे का  जूस

पैक बनाने का तरीका:

पहले ओट्स को पीस कर पाउडर बना लें और मिल्क पाउडर, ओट्स पाउडर और ऑरेंज जूस तीनों को मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, और आधा घंटे बाद चेहरा धो ले | ये  ब्लैकहेड्स, एक्ने और ऑयल को हटाने में काफी मददगार है | हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूध और मुल्तानी मिट्टी का पैक:

सामग्री:

एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी

एक चम्मच मिल्क पाउडर

गुलाब जल

पैक बनाने का तरीका:

मुल्तानी मिट्टी, मिल्क पाउडर और गुलाब जल को मिलाकर पैक बना ले | चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें।

See also: विचार चित्रण : स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के पास झील से निकाले गये 194 मगरमच्छ !!

दूध और मुल्तानी मिट्टी के फायदे:

मिल्क पाउडर और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक ऑयली स्किन के लिए लाभकारी है | जिसे मुहांसे और दाने बहुत आते हैं उनके लिए मुल्तानी मिट्टी बहेद असरदार साबित होती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related