Site icon Buziness Bytes Hindi

नए साल को एन्जॉय करने के लिए इन जगहों की सैर करे !


नए साल को एन्जॉय करने के लिए इन जगहों की सैर करे !

नए साल यानी 2022 की बेहतरीन शुरुआत आप इन जगहों की सैर के साथ कर सकते है, ये जगह बेहद खूबसूरत है | इन जगहों पर जाकर आप रिफ्रेश महसूस करेंगे। ये आपके नए साल को यादगार बना देगी:

Read also: हल्के बजट में करे इन देशों की सैर

बीकानेर

आप बीकानेर जा सकते है, यहां ऊंट मेला घूम सकते हैं जो की  राजस्थान सरकार के पर्यटन, कला और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है। इसके अलावा, यहां ऊंट सौंदर्य प्रतियोगिता, ऊंट नृत्य और ऊंट दौड़ जैसी प्रतियोगिता का मज़ा ले सकते हैं। आपको बता दे ये जनवरी में आयोजित किया जाता है। 

ओडिशा 

नए साल में आप ओडिशा जा सकते हैं, यहां विभिन्न तीर्थ स्थलों और खूबसूरत समुद्र तटों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, समृद्ध संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं और यहां की ख़ास चीज़ें खरीद सकते हैं।

जैसलमेर

जैसलमेर ऐतिहासिक शहरों में से एक है, ये महाराजा जैसल सिंह के नाम पर रखा गया है। यहां आप डेज़र्ट सफारी और कैंपिंग, पैरासेलिंग, पैरामोटरिंग और ऐसे ही कई रोमांचक साहसिक गतिविधियों में शामिल हो सकते है | 

Read also: रिलैक्स होना चाहते है तो पहाड़ों में बसी इन जगहों की सैर करे

पोंडिचेरी 

पांडिचेरी में कलियालय सर्फ स्कूल है, जो की सर्वश्रेष्ठ सर्फिंग स्कूलों में से एक माना जाता है। रोमांचक हॉलीडे के लिए आप सर्फिंग की क्लास लेकर नए साल की शुरुआत कर सकते है | 

Exit mobile version