राजस्थान घूमने के लिहाज से काफी अच्छा माना गया है, यहां भव्य महल और राजसी किले है | राजस्थान की हर जगह घूमने लायक है, तो अगर आप इस देश के की यात्रा करना चाहते है तो इन जगहों पर जरूर जाएं |
जयपुर
जयपुर ‘पिंक सिटी’ के नाम से जाना जाता है, ये जगह शाही किलों, महलों, प्राचीन इमारतों और आकर्षक होटलों की वजह से भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हवा महल, अंबेर फोर्ट, नाहरगढ़ फोर्ट, जयगढ़ का किला, जल महल और सिटी पैलैस है |
Read also: जाने राजस्थान की ऐसी जगहों के बारे में जिसके बारे में काफी कम लोगो को पता है
जोधपुर
जोधपुर को ‘ब्लू सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, खेजड़ला किला, बालसमंद झील, मोती महल, चामुंडा माता मंदिर, मंडोर गार्डन आदि कई घूमने वाली जगहें हैं |
माउंट आबू
माउंट आबू राजस्थान का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, ये जगह ऊंची पहाड़ी पर है | जंगलों से घिरी यह जगह बेहद खूबसूरत है, आप यहां अचलगढ़ किला, टॉड रॉक, नक्की झील और गोमुख मंदिर जरूर जाएं।
Read also: लॉकडाउन के बाद इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने
पुष्कर
पुष्कर अजमेर जिले में है, इसे ‘तीर्थ स्थलों का राजा’ कहा जाता है। पुष्कर झील के बारे में कहा जाता है कि यह भगवान शिव के आंसुओं से बनी है और यहां का ब्रह्मा जी का मंदिर भी विश्व प्रसिद्ध है।

