रसोई Bytes: लंच या डिनर में बनाएं ‘बेसन के पत्तौड़’, लगेंगे लाजवाब!

रसोई Bytesरसोई Bytes: लंच या डिनर में बनाएं 'बेसन के पत्तौड़', लगेंगे लाजवाब!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Besan Patod Recipe – अगर आप पारंपरिक व्यंजन के शौक़ीन है तो आपके लिए बेसन के पत्तौड़ से अच्छा ऑप्शन नहीं है, ये बेहद ही स्वादिष्ट लगता है और साथ ही इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। आप चाहे तो इसे लंच या डिनर में बना सकते है, ये सभी को पसंद आएगा। चलिए जानते है इस पारंपरिक व्यंजन की रेसिपी। 

बेसन के पत्तौड़ सामग्री: 1 कटोरी बेसन, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च जरूरत अनुसार, 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, चुटकी भर अजवाइन, 1/4 टीस्पून जीरा, 1/4 टीस्पून राई, 1 टीस्पून भुना जीरा पाउडर, 5-6 करी पत्ता, 2-3 हरी मिर्च, हरा धनिया जरूरत अनुसार और 2 टीस्पून तेल या घी। 

Read also: रसोई Bytes: मटर-पनीर की सब्जी नहीं बनाएं ‘मटर-पनीर के कटलेट्स’, जाने रेसिपी!

बेसन के पत्तौड़ रेसिपी (Besan Patod Recipe):

पहले कड़ाही में बेसन और पानी मिलाते हुए पतला घोल बना ले, फिर थोड़ा नमक, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर मिलाएं। इसके बाद  धीमी आंच पर कड़ाही रखकर पकाएं, अब घोल में 2 टीस्पून तेल, जीरा और अजवाइन डालकर हल्का चलाए। जब आपको लगे की घोल गाढ़ा हो गया है तो गैस बंद कर दें। फिर एक बड़ी थाली को उल्टा कर बेसन का मिश्रण डालकर फैला दें। जब ये अच्छे से ठंडा हो जाए तब पत्तौड़ को मनपसंद आकार में काटें और कड़ाही में तेल डालकर राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर चलाएं। फिर इसी में पत्तौड़ डालकर छौंक लगाएं। बस इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें, स्वाद दुगना हो जाएगा। 

टिप्स – थाली पर अच्छी तरह घी या तेल लगा लें फिर उसमे बेसन का मिश्रण डालकर फैलाए, ऐसा करने से बेसन थाली पर चिपकेगा नहीं। साथ ही ध्यान दे की जब ये अच्छे से ठंडा हो जाए तब ही आप पत्तौड़ को आकार में काटें। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...