Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: बेसन से कुछ इस तरह तैयार करे कुरकुरे!

Besan Ke Kurkure

लाइफस्टाइल डेस्क। Besan Ke Kurkure – क्या आपको कुरकुरे खाना पसंद है? अगर हाँ तो आज हम आपको बातएंगे की घर पर बेसन से कैसे आप टेस्टी कुरकुरे तैयार कर सकते है। जी हाँ अपने सही सुना, ये कुरकुरे आपको काफी पसंद आएंगे। चलिए बिना देर किए जानते है इसकी रेसिपी।

बेसन से कुरकुरे सामग्री

1 कप बेसन, 1/4 कप चावल का आटा, 1 चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक।

बेसन से कुरकुरे रेसिपी (Besan Ke Kurkure )

पहले 1 कप बेसन को एक बाउल में निकाल कर उसमे चावल का आटा, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर को मिला ले। अब धीरे-धीरे पानी डालें और एक गाढ़ा घोल तैयार कर ले।

इसके बाद, एक कपड़े में छेद कर ले और कढ़ाही में तेल गर्म ले। अब कपड़े में मिश्रण डालें और पोटली बना ले फिर कपड़े को दबाकर कुरकुरे निकाले। इसे अच्छे से फ्राई कर ले और बाउल में निकाल कर ऊपर से चाट मसाला, स्वादानुसार नमक मिलकर सबको खिलाए।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version