बंगलुरु सॉफ्टवेयर इंजिनियर आत्महत्या: पत्नी, सास और साला गिरफ्तार

नेशनलबंगलुरु सॉफ्टवेयर इंजिनियर आत्महत्या: पत्नी, सास और साला गिरफ्तार

Date:

बिहार के समस्तीपुर निवासी AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में उनकी अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। निकिता को जहाँ गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया, वहीँ सास और साले को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हिरासत में लिया गया। बेंगलुरु के व्हाइट फील्ड डिवीजन के पुलिस उपायुक्त शिवकुमार के अनुसार, तीनों को बेंगलुरु लाया गया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बता दें कि दक्षिणपूर्व बेंगलुरु में रहने वाले 34 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजिनियर सुभाष ने 9 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट और एक घंटे से अधिक समय तक चलने वाला वीडियो छोड़ा था जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और उसके परिवार द्वारा झेले गए मानसिक उत्पीड़न का विवरण दिया। सुभाष ने उन पर “झूठे” कानूनी मामले दर्ज करने और उन्हें “लगातार प्रताड़ित” करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि परिवार ने तलाक के समझौते के रूप में 3 करोड़ रुपये की मांग की।

वीडियो और नोट्स के वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने इस सप्ताह एफआईआर दर्ज की। तब से निकिता और उसका परिवार फरार था, उसकी गिरफ्तारी से पहले उत्तर प्रदेश के जौनपुर में निकिता के घर के बाहर नोटिस भी चिपकाए गए थे। इस सुसाइड मामले में अभी नयी नयी जानकारियां सामने निकलकर आ रही हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...