Site icon Buziness Bytes Hindi

जानिए नीम के तेल के फायदे, हेयर फॉल को रोकने से लेकर बालों को मजबूत बनाता है


जानिए नीम के तेल के फायदे, हेयर फॉल को रोकने से लेकर बालों को मजबूत बनाता है

नीम औषधीय गुणों से भरपूर है इसका उपयोग दवाइयों में भी किया जाता है | आपको पता है नीम के तेल में ऐंटिफंगल और एंटीसेप्टिक गुण होते है जो डैंड्रफ और सिर की खुजली को दूर कर देते है और साथ ही स्कैल्प को मॉइस्चराइज भी करते है | नीम का तेल सबसे ज्यादा उपयोग हेयर फॉल को कंट्रोल करने में और बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए होता है | तो आइए जानते हैं नीम के तेल के फायदे –

बाल झड़ने को रोकने के लिए आप नीम और नारियल के तेल को मिलाकर अपने बालों की मसाज करें, ऐसा करने से बालों की ग्रोथ बढ़ेगी। साथ ही आप नीम और नारियल तेल में लैवेंडर ऑयल मिक्‍स करें। एक घंटे तक तेल को रहने दे फिर बाद में शैंपू से सिर धो ले | 

खुजली और डैंड्रफ को दूर करने के लिए आप बादाम के तेल और नीम के तेल को मिलाएं, फिर इस एक्जिमा वाली जगह पर लगाएं। सिर की धीरे-धीरे मालिश करें और 1 घंटे के बाद बालों को धो लें।

Read also: गांवों में मिल रहे कोरोना संक्रमित, किया होम आईसोलेट

जूं को दूर करने के लिए आप नीम के तेल और नारियल के तेल को मिलाएं। ज्यादा समस्या है तो आप टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला सकते है | अब सिर की मालिश करें और कुछ घंटों के लिए रुके फिर बालों को धो लें। सिर की जूं को अच्छे से खत्म करने के लिए, इस तेल को हर दूसरे दिन लगाए ।

Exit mobile version