Site icon Buziness Bytes Hindi

इन फायदों के लिए खाली पेट करें नीम की पत्तियों का सेवन


इन फायदों के लिए खाली पेट करें नीम की पत्तियों का सेवन

नीम की पत्तियों का सेवन अगर खाली पेट किया जाए तो इसके लाभ दोगुने हो जाते हैं। तो चलिए नीम के सेवन से होने वाले ऐसे ही फायदों के बारे में जानते हैं।

–एक अध्ययन से पता चलता है कि खाली पेट रोजाना नीम की पत्तियों का सेवन करके मधुमेह रोगी, इंसुलिन की जरूरत को 50 फीसदी तक कम कर सकते हैं। जिन लोगों को नीम की पत्तियों को चबाने में समस्या होती है वह बाजार में मौजूद नीम के अर्क अथवा नीम की गोलियों का भी सेवन कर सकते हैं।

–नीम में जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं, ऐसे में इसकी पत्तियों को चबाने से मुंह की सफाई भी हो जाती है। मसूड़ों में होने वाले संक्रमण और दांतों की सड़न को रोकने में भी नीम की पत्तियां मददगार मानी जाती हैं। 

–जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए भी नीम की पत्तियां फायदेमंद हैं। चूंकि नीम की तासीर ठंडी होती है ऐसे में यह एसिडिटी, सीने में जलन और पाचन को सुधारने में भी काफी प्रभावी औषधि मानी जाती है।

–नीम में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं। नीम का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोदक क्षमता बढ़ती है जो संक्रमण से हमें सुरक्षित रखने में सहायक होती है।

Exit mobile version