जाने एलोवेरा के 5 बेहतरीन फायदे

लाइफस्टाइलजाने एलोवेरा के 5 बेहतरीन फायदे

Date:


जाने एलोवेरा के 5 बेहतरीन फायदे

एलोवेरा में कई प्रकार के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल्स, सैलिसिलिक एसिड, लिग्निन, सैपोनिन और शुगर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा की पूरी देखभाल करते हैं। आइए हम आपको स्किन के लिए एलोवेरा के 5 खास फायदे बताते हैं।

त्वचा पर चकत्ते, खुजली और जलन से तुरंत राहत दिलाता है एलोवेरो। इसमें स्किन को शीतलता पहुंचाने वाला गुण मौजूद है। त्वचा के जिस हिस्से पर चकत्ते या जलन हो रही हैं वहां पर इसे रात भर लगाकर छोड़ दें। सुबह आप उठेंगे तो इसका असर साफ दिखेगा।

औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेर सभी तरह की स्किन के लिए अनुकूल है। ऑयली, ड्राई स्किन से लेकर संवेदनशील त्वचा वाले लोग गर्मी में इसका इसका इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हैं।

एलोवेरा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसमें हाइड्रेटिंग, मॉइस्चराइजिंग जैसे गुण मौजूद हैं। यह स्किन को हानिकारक अल्ट्रावायलट किरणों से बचाता है। 

Read also: इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के बजाए केवल आंकड़ेबाजी करती रही है योगी सरकार

अगर आपकी त्वचा भी संवेदनशील है तो एलोवेरा और पपीते का पेस्‍ट बना कर लगाये, इससे आपको काफी मदद मिलेगी। यह मास्क स्‍किन को हाइड्रेट करता है और एक्‍ने से बचाता है। इससे चेहरे पर तुरंत ही ग्‍लो भी आता है।

आपकी स्किन टैन है या कील-मुंहासों के निशान हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। सबसे पहले फेसवॉश से अपना चेहरा धो लें और चेहरे को अच्छी तरह से पोंछ लें। एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो उसमें किसी एसेंशियल ऑयल को भी मिला सकते हैं। इसे लगाकर चेहरे की हल्के-हल्के मसाज करें और इसे रात भर रहने दें। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related