Site icon Buziness Bytes Hindi

Belarus के राष्ट्रपति को जहर देने की चर्चा! पुतिन से मुलाकात के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती

ma3011

Belarus बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको और पुतिन के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। वहां से बाहर निकलने के बाद राष्ट्रपति लुकाशेंको की हालात बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक रूस के शीर्ष डॉक्टर राष्ट्रपति लुकाशेंको का इलाज कर रहे हैं। लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। सूत्रों की माने तो बेलारूस के राष्ट्रपति को जहर दिया गया है। जिससे उनकी तबियत गिरती जा रही है।

पुतिन से बंद कमरे में मुलाकात और बाहर निकलते ही तबियत खराब

बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों मॉस्को के अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। राष्ट्रपति लुकाशेंको रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने मॉस्को पहुंचे थे। पुतिन से मुलाकात के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

जहर देने की आशंका जताई!

बेलारूस में विपक्ष के नेता वालेरी सेपकालो ने कहा कि राष्ट्रपति लुकाशेंकों की तबीयत खराब होने के बाद उनको मॉस्को के सेंट्रल क्लीनिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति लुकाशेंको और पुतिन के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। जिसके बाद राष्ट्रपति लुकाशेंको की हालात बिगड़ गई। सेपकालो ने कहा कि रूस के शीर्ष डॉक्टर राष्ट्रपति लुकाशेंको का इलाज कर रहे हैं। इसके बाद भी हालत गंभीर बनी है। राष्ट्रपति लुकाशेंको के खून को साफ करने की प्रक्रिया चिकित्सकों द्वारा की जा रही है। बता दें कि आमतौर पर शरीर में जहर पहुंचने के बाद खून को साफ किया जाता है। यही वजह है कि राष्ट्रपति लुकाशेंको को जहर देने की चर्चाएं हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

पुतिन के करीबी हैं लुकाशेंको

बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का करीबी हैं। इससे पहले रूस के विक्ट्री डे परेड में राष्ट्रपति लुकाशेंको शामिल हुए थे। राष्ट्रपति लुकाशेंको की तबीयत बीते काफी समय से खराब चल रही है। राष्ट्रपति लुकाशेंको ने दावा किया था कि सब ठीक है।

परमाणु हथियारों पर दिया था बयान

लुकाशेंको ने रविवार को रूस में एक इंटरव्यू में कहा था कि जो देश यूनियन स्टेट बेलारूस और रूस के साथ आते हैं उन्हें परमाणु हथियार दिए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को लुकाशेंको ने दावा किया था कि रूस से कुछ अहम परमाणु हथियारों का ट्रांसफर शुरू हो गया है। इस संबंध में दोनों देशों में एक समझौता हुआ है।

Exit mobile version