Site icon Buziness Bytes Hindi

बेहट विधानसभा: मुस्लिम मतदाता बदलेंगे इतिहास! इमरान मसूद का साथ सपा का खोल सकता है भाग्य


बेहट विधानसभा: मुस्लिम मतदाता बदलेंगे इतिहास! इमरान मसूद का साथ सपा का खोल सकता है भाग्य

लखनऊ/सहारनपुर। Behat Assembly (Vidhan Sabha) Election 2022 – सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट दूसरे चरण की हॉट सीट में आ गई है। इस सीट पर सियासी समीकरण काफी मजबूत हैं। हालांकि यहां कभी बसपा का दबदबा रहा है लेकिन पिछले चुनाव के बाद यहां से एक बार और इतिहास बदलने की संभावना प्रबल हो गई है। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नरेश सैनी ने यहां से जीत दर्ज की थी। हालांकि तब उन्हें पश्विमी यूपी के कद्दावर नेता इमरान मसूद कांग्रेस में थे। इस सीट पर करीब 53 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। इस बार नरेश सैनी ने पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं इमरान मसूद अब सपा के साथ आ गए हैं। जिससे यह सीट काफी दिलचस्प हो गई है।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022: मेरठ कैंट विधानसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ सुलग रही बगावत,सपा भी नहीं पचा रहे उम्मीदवार

सपा ने सैयद अहमद बुखारी के दामाद को टिकट देकर ले ली है सियासी लीड

इस सीट से समाजवादी पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के दामाद उमर अली को टिकट दिया है। उमर अली सपा के कद्दावर नेता रहे हैं। सपा उन्हें एमएलसी बना चुकी है। सैयद अहमद बुखारी के प्रभाव और इमरान मसूद के साथ से सपा यहां पर सियासी लीड लेती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि बसपा ने यहां से रईस अहमद को उतारक मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है।

25 हजार से जीते थे सैनी

2012 में बसपा के महावीर सिंह राणा ने नरेश सैनी को मात्र 514 वोटों से हराया था। लेकिन, अगले चुनाव यानि 2017 इमरान मसूद को साथ मिला तो नरेश सैनी ने बसपा के महावीर सिंह राणा को 25 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी। ऐसे में इस बार इमरान मसूद का साथ सपा के लिए बेहद प्रभावी हो सकता है।

Read also: प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभाओं में कहां ​कितने मत डाले,आकंड़ों की नजर में देखें

क्यों है सपा की दावेदारी मजबूत

बेहट विधानसभा में 03 लाख 61 हजार 239 मतदाता हैं। इसमें 01 लाख 85 हजार 780 पुरूष और 01 लाख 65 हजार 69 महिला वोटर हैं। यहां पर सबसे ज्यादा करीब 53 फीसदी मुस्लिम हैं। वहीं गुज्जर, ठाकुर, सैनी और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या है। इस सीट पर सैयद अहमद बुखारी, इमरान मसूद के अलावा खुद सपा के उमर अली की पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है। वहीं सपा का कोर वोटबैंक इस पकड़ को और मजबूत करता है। ऐसे में इस सीट से सपा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वहीं भाजपा के नरेश सैनी पर दलबदलू के आरोप लगने से उनके समर्थकों में भी निराशा है। जबकि, स्थानीय भाजपा के नेता भी अलग-अलग गुटों में दिखाई दे रहे हैं।

मुस्‍ल‍िम मतदाताओं की संख्‍या अध‍िक

बेहट विधानसभा सीट के अंतर्गत कुल 3,61,239 मतदाता आते हैं. इनमें 1,85,780 पुरुष मतदाता हैं ,जबकि 1,65,069 महिला मतदाता हैं .वहीं इस विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की तादाद अच्छी है, जिसके कारण यह मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती है. यहां पर मुस्लिम समुदाय की आबादी 50 फ़ीसदी के करीब बताई जाती है. ज‍िसे ओबीसी की श्रेणी में रखा गया है.

Exit mobile version