Site icon Buziness Bytes Hindi

विवादित मस्जिदों में अब आगरा की Begum Sahiba Mosque का नाम

देश में इन दिनों मुगलकालीन मस्जिदों और ऐतिहासिक इमारतों के नीचे दफन देवी देवताओं की मूर्तियां, मंदिरों के अवशेष तलाशने की मुहीम चल रही है, इसी कड़ी में अब आगरा की बेगम साहिबा मस्जिद का नाम सामने आया है जहाँ दावा किया जा रहा है कि आगरा की इस मस्जिद की सीढ़ी के नीचे देवी देवताओं की मूर्तियां छुपाई हुई हैं जिन्हें वहां से फ़ौरन निकाला जाय, इस मामले में केंद्र सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को नोटिस भी भेजा गया है. 

मामले को श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में याचिककर्ताओं में से कुछ लोगों ने अपने नोटिस में मांग की है कि मस्जिद की सीढ़ियों पर लोगों का आना जाना रोका जाय और उसके नीचे दफ़्न मूर्तियों और अवशषों को तुरंत स्थानांतरित किया जाय. इन लोगों का कहना है कि यह मूर्तियां मथुरा के केशव मंदिर की हैं जिसे औरंगज़ेब ने आगरा की बेगम साहेब मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दफन कर दिया था, इन लोगों का कहना है कि 1670 में औरंगज़ेब ने यहाँ के मंदिर को नष्ट किया था.  

Read also: Mohan Bhagwat on Shivling: संघ प्रमुख का सवाल, हर मस्जिद में शिवलिंग की खोज क्यों?

वहीँ दिल्ली की कुतुबमीनार की मस्जिद को दोबारा मंदिर बनाने के लिए हिन्दुओं को सौंपने और कुतुबमीनार को विष्णुस्तंभ घोषित करने की मांग पर सुनवाई के लिए दिल्ली हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस विपिन सांघी ने आज साफ़ तौर पर इंकार कर दिया है, अदालत ने कहा कि इस मामले की सुनवाई आज किसी भी हालत में नहीं हो सकती। दरअसल दिल्ली के साकेत कोर्ट में यह मामला चल रहा है, याचिकाकर्ताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्ज़ी डाली थी इस मामले की जल्द से जल्द सुनवाई की जाय, जिसे अदालत ने ठुकरा दिया। वैकेशन कोर्ट में मामले को भजने की बात पर अदालत ने कहा कि इस बारे में सम्बंधित रजिस्ट्रार के पास जाँय।

Exit mobile version