Site icon Buziness Bytes Hindi

Price Rise: नए साल से पहले मदर डेरी ने दिया आम लोगों को मंहगाई का झटका

mother dairy

देश में मंहगाई की मार झेल रहे आम लोगों पर मदर डेयरी ने साल के जाते जाते एक और लात मारी है, यह इस साल पांचवीं बार हुआ है जब मदर डेयरी ने दूध के दामों में इज़ाफ़ा किया है. इस इज़ाफ़े के बाद दिल्ली और एनसीआर में मदर डेयरी के फुल क्रीम, टोंड और डबल टोंड दूध की कीमतें दो रूपये प्रति लीटर बढ़ गयी हैं. बता दें कि दिल्ली और एनसीआर में एक तरह से इस कंपनी का एकाधिकार है, 80 प्रतिशत दूध की सप्लाई मदर डेयरी ही करती है. आंकड़ों के मुताबिक मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक की मात्रा के साथ दूध की सप्लाई करती है।

दो रुपए प्रति लीटर का इज़ाफ़ा

बता दें कि कल से मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध 66 रुपये, टोंड दूध 51 रुपये और डबल टोंड दूध 47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पिछले महीने ही मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध के दाम एक रुपये प्रति लीटर और टोंड दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर का इज़ाफ़ा किया था। इस बढ़ोतरी से पहले मार्च, अगस्त,अक्तूबर और नवंबर महीने में माथेर डेरी दूध की कीमतें बढ़ा चुकी है। बार-बार बढ़ रही कीमतों पर लोगों का कहना है कि दूध जैसी जरूरी चीज पर अब गरीबों का हक छीना जा रहा है क्योंकि इतना मंहगा दूध खरीदना अब गरीबों की पहुंच से बाहर हो रहा है।

कंपनी ने दाम बढ़ाने के फैसले का किया बचाव

वहीँ कंपनी ने कीमतों में इज़ाफ़े का बचाव करते हुए कहा है कि इनपुट लागत बढ़ने से ऐसा फैसला किया गया है, हालाँकि गाय के दूध और टोकन वाले दूध कीमतें नहीं बढ़ाई गयी हैं. कंपनी ने कहा कि किसानों से दूध मंहगा मिल रहा है जिसकी वजह से कीमतों में इजाफा किया जा रहा है. कंपनी के मुताबिक कच्चे दूध की खरीद कीमतों में पिछले साल की तुलना में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

Exit mobile version