Site icon Buziness Bytes Hindi

IND vs PAK T20 World Cup: मैच से पहले पाकिस्तान के legends नज़र आये नर्वस

IND vs PAK T20 World Cup:

भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले पाकिस्तान के कुछ लीजेंड खिलाडी आज नर्वस नज़र आये विशेषकर वसीम अकरम ने इस मुकाबले में भारत को पाकिस्तान पर बढ़त पर बताया। वसीम अकरम से सवाल किया गया था कि क्या मैच में आप पाकिस्तान को एडवांटेज पर देखते हैं, अकरम ने कहा कि मैं नहीं मानता पाकिस्तान एडवांटेज पर है। दोनों ही टीमें काफी बैलेंस हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन टीम इंडिया को मैं थोड़ा आगे रखना चाहूंगा। अकरम ने भारत के कई बल्लेबाज़ों के नाम लेते हुए कहा कि यह सभी बल्लेबाज़ पाकिस्तान स्पिनर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं.

वहीँ पूर्व कप्तान मिबाहुल हक़ का मानना है कि मैच में सबसे इम्पोर्टेन्ट बात यह रहेगी कि पहला पांच कौंन मारता है. जिस टीम ने भी शुरुआत में बढ़त ले ली उसके मैच जीतने के मौके बढ़ जायेंगे. मिस्बाह ने यह भी कहा कि मेलबोर्न का बॉउंड्री डायमेंशन बहुत अहमियत रखता है , मिस्बाह ने यह भी कहा कि यह मैच बड़े स्कोर वाला नहीं होगा इसलिए खिलाडियों के पेशेंस का इम्तेहान होगा।

चर्चा में भाग लेते हुए शोएब मालिक ने पाकिस्तान की टीम की पहले बल्लेबाज़ी करने पर सवाल उठाया। मलिक ने कहा कि बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान की टीम काफी कंफ्यूज दिखती है. उसे पता नाहों होता कि इस पिच पर सही स्कोर क्या है. मलिक पाकिस्तान के ओपनर्स को सोच बदलने की सलाह दी, वसीम अकरम ने याद दिलाया कि बाबर आज़म ने पिछले साढ़े चार सौ रनों में सिर्फ एक छक्का शामिल है.

Exit mobile version