Uttarakhand News : चारधाम यात्रा से पहले बाबा केदार के दरबार में पत्नी संग पहुँचे सीएम धामी

उत्तराखंडUttarakhand News : चारधाम यात्रा से पहले बाबा केदार के दरबार में...

Date:

केदारनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को बाबा केदारनाथ के दौरे पर थे।अपनी पत्नी के साथ बाबा केदार के धाम पहुंचे सीएम धामी ने पहले बाबा केदार को प्रणाम किया और वहां के कामों का जायजा लिया। आपको बता दे कि की केदारनाथ में श्रद्धालुओं के क्लियर प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है साथ ही वासुकीताल को भी विकसित करने का काम जोरशोर से चल रहा है।

बाबा केदार परिसर में पहाड़ी शैली से भवनों का निर्माण हो रहा है। जिससे यात्रियों को पहाड़ी शैली में बने भवनों में रुकने का आनंद मिल सकेगा। बता दे कि बाबा केदारनाथ के निर्माण कार्यों को लेकर पीएम मोदी खुद नजर बनाए हुए है। जिसके लिए वे कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीएम व वरिष्ठ अधिकारियों से उपडेट ले चुके है। ऐसे में सीएम धामी भी अधिकारियों को साफ निर्देश दे चुके है कि केदारघाटी का निर्माण पीएम मोदी के सपनो के निसार ही होना चाहिए। 

Also Read : Uttarakhand News: पहली बार कपाट खुलने पर केदारनाथ और बद्रीनाथ के दरबार पहुंचेंगे PCC Chief

बाबा केदार के दर पर पहुँच पुष्कर सिंह धामी ने सरस्वती आस्था पथ जो यात्रियों के लिए तैयार है और मंदाकिनी आस्था पथ जो अभी निर्माणधीन है दोनों का जायजा लिया। केदारनाथ परिसर में बनने वाले नए भवनों का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। आपको बता दें कि केदारनाथ परिसर में पहाड़ी शैली में भवनों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने केदारघाटी में अहम योगदान दे रहे काम करने वाले मजदूरों से भी उनका हालचाल जाना। उन्होंने श्रमिकों से उनकी समस्याएं पूछी और उन समस्याओं को जल्द हल करने का भी निर्देश दिया। आपको बता दें कि इस समय केदारनाथ धाम के निर्माण में करीब 700 मजदूर काम कर रहे हैं।

Also Read : Uttarakhand Roadways का बढ़ेगा किराया! अब देहरादून से दिल्ली तक चुकाने होंगे इतने रुपये

आपको बता दे कि 3 मई से चारधाम की यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी। 6 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलेंगे जबकि 8 मई को भगवान बद्रीविशाल के कपाट भक्तों के लिए खोल दोये जायेगे। ऐसी उम्मीद जताई जबहि है कि बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी आ सकते है। हालांकि इस बात की अभी अधिकारीक पुष्टि नही हो पाई है लेकिन बाबा केदार के प्रति पीएम मोदी की आस्था और भक्ति देख उनके आने की उम्मीद की जा रही है। शासन प्रशासन भी उसी को ध्यान में रखते हुए कपाट खोलने की तैयारी कर रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related