रसोई Bytes: चुकंदर से बनाएं ये खास डिश, सेहत के लिए हैं फायदेमंद!

रसोई Bytesरसोई Bytes: चुकंदर से बनाएं ये खास डिश, सेहत के लिए हैं...

Date:


रसोई Bytes: चुकंदर से बनाएं ये खास डिश, सेहत के लिए हैं फायदेमंद!

लाइफस्टाइल डेस्क | Beetroot korma Recipe – ये तो आप जानते है की चुकंदर सेहत के लिए कितना फायदेमंद है | लेकिन इसके लाभ जानकर भी लोग इसे खाने से बचते है | इसीलिए आज हम आपको चुकंदर की एक खास डिश बातएंगे, जो की स्वाद तो है ही लेकिन साथ ही सेहत के लिए हैं भी फायदेमंद है | ये डिश ऐसी है जो की बड़े से लेकर बच्चे तक पसंद करेंगे | तो फिर चलिए जानते है चुकंदर कोरमा बनाने की रेसिपी | 

चुकंदर कोरमा बनाने के लिए सामग्री :  1 चुकंदर,  4 टीस्पून नारियल घिसा हुआ, 3 हरी मिर्च, 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टेबलस्पून चना दाल,  1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट, 1 दालचीनी, 1 बड़ी इलायची, 1 टेबलस्पून हरा धनिया बारीक कटा हुआ, 4 टीस्पून प्याज टुकड़ों में कटा ले , 4 टीस्पून टमाटर टुकड़ों में कटा ले, तेल, 1 लौंग, और नमक स्वादानुसार

Read also: रसोई Bytes: घर पर बनाएं स्वादिष्ट आलू का हलवा, सब पूछेंगे रेसिपी!

चुकंदर कोरमा रेसिपी (Beetroot korma Recipe):

पहले चुकंदर को छीलकर चौकोर पीस में छोटे-छोटे कर काट लें, अब कुकर में चुकंदर और नमक डालकर तीन सीटी आने दे | फिर नारियल, चना दाल और हरी मिर्च का एक साथ पेस्ट बना लें। अब पैन में एक टीस्पून तेल डालकर, लौंग, इलायची और दालचीनी को चलाए और साथ ही प्याज भून लें। अब टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गर्म मसाला पाउडर डालकर 2 – 3  मिनट तक भूनें | बस अब उबली हुई चुकंदर और नारियल डालकर 3 – 4 मिनट तक पकाए | लीजिए तैयार है आपका चुकंदर कोरमा, इसे बाउल में निकालें, हरे धनिए से गार्निश कर सबको सर्व करें | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related