Site icon Buziness Bytes Hindi

Beetroot For Hair And Skin: त्वचा और बालों के लिए करे चुकंदर का इस्तेमाल!!


Beetroot For Hair And Skin: त्वचा और बालों के लिए करे चुकंदर का इस्तेमाल!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Beetroot For Hair And Skin – चुकंदर औषधीय और आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है, इसका इस्तेमाल सिर्फ सलाद में ही नहीं किया जाता बल्कि ये सेहत और त्वचा को सुन्दर बनाने के लिए भी इस्तेमाल की जाती है।

चुकंदर में विटामिन-सी, मैंगानीज़, पोटैशियम और आयरन होते है, इसीलिए आपको इसे अपनी डाइट में शामिल ज़रूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सेहत और त्वचा की कई दिक्कतों से रहत मिलेगी। 

Read also: Health Benefits of Beetroot Juice: जाने चुकंदर का जूस पिने के फायदे

बालों के झड़ने से परेशान हैं तो बालों को धोते समय चुकंदर के रस को गर्म कर जड़ों तक लगाएं। इसके अलावा, आप चाहे तो कॉफी में चुकंदर का रस मिलाकर भी लगा सकते है। 


बालों में रूसी है तो चुकंदर के जूस में थोड़ा विनेगर या नीम का पानी मिलाकर बालों पर लगाने से काफी रहत मिलती है। इसको लगाने के बाद आप शैम्पू से बालों को धो लें। 

गुलाबी गाल काफी लोगो को पसंद होते है, अगर आपको भी इसे प्राकृतिक तरीके से गुलाबी करना है। तो चुकंदर को  ग्रेट कर लें और चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 15 मिनट रुके फिर धो लें। ये काम आपको रोज़ाना करना है। 

झुर्रियों से परेशान है तो आप चुकंदर के रस में शहद और दूध को मिलकर लगा सकते है, ये काम आपको हफ्ते में दो से तीन बार करना है और फिर खुद देखे इसका कमाल। 

Read also: जानिए चुकंदर का जूस पीने के फायदे

एक्ने और पिंपल्स काफी दिक्कत करते है ऐसे में आप चुकंदर और टमाटर का आधा-आधा रस मिलकर चेहरे पर लगा लें। सुख जाए तो धो ले, इससे आपके एक्ने और पिंपल्स दूर हो जाएंगे। 

होठों का रंग गुलाबी सभी की चाहत होती है, आप इसके लिए होठों पर चुकंदर का रस रोज़ाना लगाए। इसके अलावा, चुकंदर के रस में चीनी मिलाकर हो होठों को स्क्रब करे। 

Exit mobile version