मेरठ। इन दिनों भीषण गर्मी में बियर पीने वालों की मौज है। दिल्ली में इस समय पानी के भाव बियर बिक रही है। इसके चलते लोग गर्मी में बीयर का जमकर मजा ले रहे हैं। यहां तक कि मेरठ और आसपास के जिलों के शराब के शौकीन और बियर प्रेमी दिल्ली से सस्ते दामों में बियर लाकर गर्मी में उसका मजा ले रहे हैं। मेरठ में जहां एक बियर की कैन की कीमत 120 रुपये से अधिक है। वहीं दिल्ली में 50 रुपये में बियर की कैन मिल रही है। वहीं बियर की बिक्री पर भी दिल्ली में आफर चल रहा है। दिल्ली में एक बियर के साथ एक फ्री दी जा रही है। इससे दिल्ली के नजदीक रहने वाले एनसीआर के लोगों के लिए गर्मी में बियर का आनंद दुगना हो रहा है।
Also read: महामारी के बीच 2021 में दक्षिण कोरियाई शराब का आयात लगभग दोगुना हुआ
मेरठ से प्रतिदिन दिल्ली आने-जाने वाले लोग शाम को बियर की पेटी लेकर लौट रहे हैं। इसके चलते मेरठ के बियर शॉप और आबकारी विभाग की ब्रिकी पर इसका असर पड़ रहा है। मेरठ ही नहीं नोएडा और गाजियाबाद के लोग भी दिल्ली से बियर खरीद रहे हैं। बताया जाता है कि दिल्ली में कई स्थानों पर तो बियर की कीमत पानी से भी सस्ती है।
बियर का कैन 25 फीसदी छूट व एक के साथ एक फ्री ऑफर के बाद मात्र 50 रुपए का पड़ रहा है। इतना ही नहीं सरकार ने शराब की होम डिलीवरी की शुरूआत की है। जिसमें लोग घर बैठे बियर की कैन मंगवा रहे हैं। बता दें कि इसी साल के शुरुआत में नई आबकारी नीति लागू कराने में आई परेशानियों को दूर करने के लिए कमेटी बनाई थी।
