Site icon Buziness Bytes Hindi

नेपोटिज्म को लेकर बेबो का बड़ा बयान


नेपोटिज्म को लेकर बेबो का बड़ा बयान

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर छिड़ जंग थम ही नहीं रही है। इसी बीच नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बड़ा बयान दिया है। करीना कपूर ने कहा है कि अगर अपको लोग स्टार किड्स की फिल्में देखने जा रहे हो इसलिए वे फेमस हो रहे हैं। मत जाओ। आपके ऊपर कोई इन फिल्मों को देखने का दवाब नहीं डाल रहा है। इस बयान के बाद करीना कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है।


दरअसल एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में करीना ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर चर्चा की। इस मौके पर करीना कपूर ने कहा कि जनता ने ही नेपोटिज्म को बनाया है। आप स्टार किड्स की फिल्में देखने जा रहे हो इसलिए वे फेमस हो रहे हैं। मत जाओ। आपके ऊपर कोई इन फिल्मों को देखने का दवाब नहीं डाल रहा है।


करीना कपूर के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर निंदा हो रही है। वहीं, कुछ लोगों ने उनकी अगली फिल्म लाल सिंह चड्डा का बायकाट करने की बात कही है। कुछ यूजर्स ने करीना के इस बयान को अपनी फिल्म को प्रमोट करने का तरीका तक बता दिया है।

Exit mobile version