Beauty Tips: शहद चेहरे के लिए है बेहद फायदेमंद , इस तरह करें इस्तेमाल

रसोई BytesBeauty Tips: शहद चेहरे के लिए है बेहद फायदेमंद , इस तरह...

Date:


Beauty Tips: शहद चेहरे के लिए है बेहद फायदेमंद , इस तरह करें इस्तेमाल

शहद का उपयोग कर आप न सिर्फ कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं बल्कि यह स्किन को भी खूबसूरत बनाने के काम आती है। शहद में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो धाग-धब्बे, कील-मुंहासे और झुर्रियों से मुकाबला करने में मदद करती है। इसे चेहरे पर नियमित लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है। यह स्किन पोर्स में जमी अशुद्धियों को बाहर निकालता है। आप इसे अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। कुछ दिन तक इसका प्रयोग करने से आपको खुद ही अपने चेहरे पर साफ फर्क दिखाई देगा। 

Beauty Tips: शहद चेहरे के लिए है बेहद फायदेमंद , इस तरह करें इस्तेमाल

अपने हाथ में एक चम्मच शहद लें और इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। 5-30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर गर्म पानी से धो लें। इसके अलावा आप चाहें तो 1 बड़ा चम्मच छाछ, 1 चम्मच शहद और 1 अंडे की जर्दी मिलाकर स्किन पर लगाएं। 20 मिनट रुकने के बाद इसे धो लें।

चेहरे पर लगे मेकअप को शहद से साफ किया जा सकता है। इसे प्रयोग करने के लिए शहद और ऑलिव ऑयल मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। फिर इसे कॉटन से पोंछ कर गर्म पानी से धो लें। इसको लगाने से चेहरे पर सारे एक्ने दूर जाते हैं और चेहरे पर चमक बरकरार रहती है।

स्किन से डेड सेल्स हटाने के लिए बादाम पाउडर और शहद के 2 चम्मच मिलाएं। फिर इससे अपनी स्किन को स्क्रब करें और ताजे पानी से धो लें। बादाम स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है, जबकि शहद मॉइस्चराइज करने का काम करती है।

अगर इन दिनों आपकी स्किन ड्राय हो रही है तो, एक चम्मच शहद में एक चम्मच जैतून का तेल और नींबू का रस निचोड़कर मिलाएं। इस लोशन को 20 मिनट के लिए उस एरिया पर लगाएं जहां पर ड्रायनेस है। फिर इसे सादे पानी से धो लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related