Site icon Buziness Bytes Hindi

दमकती त्वचा के लिए टॉय करें इन फलों के छिलके, जाने किस तरह करें इस्तेमाल


दमकती त्वचा के लिए टॉय करें इन फलों के छिलके, जाने किस तरह करें इस्तेमाल

लाइफस्टाइल डेस्क। ये तो हम जानते ही है की अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए हमें फलों का रोजाना सेवन करना चाहिए | लेकिन क्या आपको पता है की जैसे फल हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है वैसे ही फलों के छिलके हमारी त्वचा के लिए फायदा करता है, अगर ये आपको नहीं पता तो हम आपको आज इसी बारे में बताएंगे –

पपीते का छिलका-

पपीते का छिलका चेहरे का रूखापन हटाता है और त्वचा का ग्लो बढ़ता है | आपको बस ये करना है की पहले  पपीते के छिलके को सूखा ले फिर इसका पाउडर बना लें।  अब दो चम्मच पाउडर में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाए और गाढ़ा पेस्ट बना ले और फिर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगा लें। जब पैक सूख जाए चेहरा धों लें।

संतरे का छिलका-

संतरे का छिलका दाग-धब्बे, मुहांसों और टैनिंग को दूर करता है | आप संतरे के छिलके सुखके पीस ले फिर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में 2 चम्मच कच्चा दूध और थोड़ी सी हल्दी मिलाए, फिर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगा लें। जैसी पैक सुख जाता है उसे ठंडे पानी से धो लें।

Read also: कानपुर में ऑक्सीजन प्लांट में धमाका, एक की मौत

केले का छिलका-

टैनिंग से छुटकारा पाना चाहते है तो केले के छिलके का इस्तेमाल करे आप  केले का सफ़ेद भाग को चेहरे पर बीस मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें। फिर चेहरा धो लें।

आम का छिलका- 

झुर्रियों को कम करना चाहते है तो आम के छिलके को सुखाकर पाउडर बना ले फिर उसमें  गुलाब जल और गेहूं का आटा मिलाए फिर उबटन की तरह चेहरे पर लगाए |

Exit mobile version