Site icon Buziness Bytes Hindi

Beauty Tips: दिवाली के बढ़ते प्रदूषण के साथ हो सकती है स्किन बेजान, इन दिनों कुछ इस तरह करें देखभाल


Beauty Tips: दिवाली के बढ़ते प्रदूषण के साथ हो सकती है स्किन बेजान, इन दिनों कुछ इस तरह करें देखभाल

साफ-सुथरी दमकती त्वचा हर किसी को पसंद होती है। लेकिन आजकल का प्रदूषण त्वचा पर गहरा असर छोड़ता है। दिवाली के दिनों में पटाखे वगैरह छोड़ने की वजह से प्रदूषण का स्तर हर शहर में बढ जाता है। ऐसे में शरीर को होने वाले नुकसान में आपकी स्किन भी शामिल रहती है। त्वचा पर भी प्रदूषण की मार पड़ती है और वो बेहद ड्राई हो जाती है। साथ ही रोमछिद्र बंद हो जाने से कई तरह की परेशानिया त्वचा से जु़ड़ी घेरने लगती है। तो चलिए जानें वायु प्रदूषण के कारण होने वाले त्वचा के नुकसान और इनसे बचने के उपाय।

त्वचा की नमी खत्म हो जाने से त्वचा में लालिमा, रैशेज और एक्जिमा जैसी परेशानी होने लगती है। वहीं हवा में घुले जहरीले पदार्थ त्वचा में असमय झुर्रियों, दाग-धब्बों और फाइन लाइंस का कारण बनते हैं। तो चलिए जानें इन सबसे कैसे दूर रहा जा सकता है। 


1. जितने भी ब्यूटी एक्सपर्ट हैं वो ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी पीने से शरीर के साथ ही त्वचा भी हाइड्रेटेड रहती है। जिसकी वजह से उसे शुष्क होने और नमी खोने का डर नहीं होता। गर्मियों के खत्म होने के बाद प्यास कम लगती है और लोग पानी पीने के प्रति लापरवाही करते हैं। अगर त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखना चाहती हैं तो ढेर सारा पानी पिएं। वहीं तरल पदार्थों का सेवन भी इस मौसम में पर्याप्त मात्रा में करते रहें। दरअसल, तरल पदार्थ एंटी ऑक्सीडेंट युक्त होते हैं। जो शरीर से विषाक्त पदार्थ को आसानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं। 

2. हवा में मौजूद बड़े धूल-मिट्टी के कण त्वचा के अंदर तक समा जाते हैं। त्वचा की केयर करनी है तो रोजाना स्क्रब से एक्सफोलिएट करें। हल्के हाथों से रोजाना त्वचा पर स्क्रब की परत रगड़े। इसके लिए आप घर पर ही स्क्रब बना सकती हैं। अखरोट के छिलके सनस्क्रीन है जरूरी

3. अगर घर से बाहर निकलना है तो सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। सनस्क्रीन त्वचा के ऊपर सुरक्षा की एक परत चढ़ा देता है। जो स्मॉग और धूल को त्वचा में जाने से रोकता है। वहीं सनस्क्रीन अल्ट्रावॉयलेट किरणों से भी सुरक्षा करता है। 

4. घर पर रहकर त्वचा की केयर करना आसान और सस्ता दोनो है। वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव से त्वचा की रक्षा करती है तो रोजाना कच्चे पपीते के टुकड़े को थोड़ी देर चेहरे पर रगड़ें। ये त्वचा के कालेपन को दूर करने के साथ ही प्रदूषण से भी बचाता है। साथ ही इसमें मौजूद नेचुरल एंजाइम त्वचा को शाइन करने में मदद करता है। 

5. त्वचा को धूल-मिट्टी और प्रदूषण से बचाने के साथ ही मॉइश्चराइज भी करके रखें। इसके लिए घर पर ही ऑलिव ऑयल की मदद से पूरे शरीर को मॉइश्चराइज करें। इन छोटे-छोटे उपायों की मदद से इस मौसम में भी त्वचा को खूबसूरत और निखरा हुआ रख सकती हैं।

Exit mobile version