Site icon Buziness Bytes Hindi

Beauty Tips: अपनाये ये घरेलू चीजों को , कुछ ही दिनों में चेहरे की रंगत में फ़र्क देखेगा


Beauty Tips: अपनाये ये घरेलू चीजों को , कुछ ही दिनों में चेहरे की रंगत में फ़र्क देखेगा

 ज्यादातर लोग सुंदरता को गोरेपन से जोड़ते हैं, इसलिए हर कोई दमकता हुआ दिखना चाहता है। मगर मंहगी क्रीम्स और कॉस्मेटिक का इस्तेमाल स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे बचने और खिली हुई त्वचा पाने के लिए ये 5 घरेलू नुस्खे बहुत कारगर साबित हुए  हैं।

  1. बादाम

 रंगत को निखारने के लिए बादाम का उपाय बहुत असरदार साबित होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो त्वचा को चमकदार बनाने के साथ पोषक तत्व प्रदान करता है। इससे दूध के साथ पीसकर चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाकर रखने से स्किन चमकदार हो जाती है।

2. चंदन पाउडर


 त्वचा की रंगत गिरने का मुख्य कारण मेलेनिन की संख्या का ज्यादा होना होता है, इसलिए इसे कम करने के लिए चंदन का पेस्ट लगाना फायदेमंद होता है। इसे लगाने के लिए एक बड़े चम्मच चंदन पाउडर में दो बड़े चम्मच गुलाब जल मिलाकर मिश्रण बना लें। अब इसे लगाकर 15 मिनट तक रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ये प्रक्रिया तीन से चार सप्ताह तक करें असर दिखने लगेगा।

3. हल्दी


मेलेनिन को कम कर गोरी रंगत पाने के लिए एक चम्मच हल्दी में थोड़ा गुलाब जल डालकर इसका पेस्ट लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। इससे कालापन और झाइयां भी खत्म होती है।

4. खीरे


 रंगत को निखारने के लिए एक बड़े चम्मच खीरे के रस में दो छोटे चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद डालकर लगाने से चेहरे का रंग साफ होता है। आप चाहे तो इसे ज्यादा बनाकर पूरी बॉडी पर भी लगा सकते हैं। ये प्रक्रिया आपको हर दो से तीन दिन छोड़कर करनी होगी।

5. टमाटर


टमाटर में प्रचुर मात्रा में एंटी आॅक्सिटेंड एवं विटामिन पाए जाते हैं। इसलिए इसके रस को चेहरे एवं बॉडी पर 20 मिनट तक लगाएं रखने से स्किन को पोषण मिलता है। ये बॉडी को पॉलिश करने का भी काम करता है।

Exit mobile version