Site icon Buziness Bytes Hindi

प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है यह शहर


प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है यह शहर

आज हम डिब्रूगढ़ शहर जो की असम में है उसके बारे में बताने जा रहे है , ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा हुआ यह एक एतिहासिक शहर है। अहोम भाषा की बुरंजी एतिहासिक कृतियों में इस शहर का नाम ती-फाओ दिया गया है, जिसका अर्थ होता है ‘स्वर्ग-स्थल’। 

Image Source: Google

डिब्रूगढ़ को लोग ‘टी सिटी ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जानते हैं। पूरे शहर में चाय के कई बागान हैं, जो अंग्रेजों के जमाने से हैं। यहां चाय के बागान देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। 

डिब्रूगढ़ में देहिंग पटकाई वन्यजीव अभयारण्य घूमने लायक जगह है। हालांकि इस अभयारण्य का कुछ हिस्सा तिनसुकिया जिले में भी पड़ता है। देहिंग पटकाई असम का एकमात्र वर्षावन है। 

डिब्रूगढ़ में जोकाई बोटैनिकल गार्डन नाम का एक बेहद ही खूबसूरत उद्यान है, जो दुर्लभ और विलुप्त हो चुकी वनस्पतियों की प्रजातियों को जीवंत रखने का काम करता है। 

इस शहर में कई शानदार मंदिर भी हैं, जो पर्यटकों को अपनी आकर्षित करते हैं। यहां का सबसे प्रसिद्ध मंदिर जगन्नाथ मंदिर है, जो ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ के विश्व प्रसिद्ध मंदिर की तरह ही बनाया गया है। 

Exit mobile version