Site icon Buziness Bytes Hindi

मेक्सिको जाने का प्लान बने तो, इस जगह की सैर जरूर करें


मेक्सिको जाने का प्लान बने तो, इस जगह की सैर जरूर करें

मेक्सिको खूबसूरत देशों में से एक है, यहां घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत जगहें हैं। इन्हीं में से एक है चिचेन इट्जा, ये दुनिया के अजूबों में शामिल है। इस जगह का इतिहास 1200 साल से भी अधिक पुराना है। ये कहा जाता है की पूर्व-कोलंबियाई माया सभ्यता के लोगों ने चिचेन इट्जा को नौवीं से 12वीं शताब्दी के बीच बनाया था, जिसे एक पवित्र स्थल माना जाता है | यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं , तो आईये जानते है इस जगह के बारे में कुछ खास बातें.

चिचेन इट्जा का सबसे बड़ा केंद्र पिरामिड एल कैस्टिलो है, सीढ़ीदार पिरामिड का आधार चौकोर है और यहां मंदिर तक जाने के लिए सीढ़ियां हैं। इसके अलावा यहां सबसे हैरान करने वाली चीज है पिरामिड पर सांप की आकृति वाली एक छाया |

Read also: प्राचीन गुफाएं देखने के लिए इन जगहों की जरूर करें सैर

यहां पर एल कैस्टिलो पिरामिड के शीर्ष पर मंदिर है, जहां किसी को जाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा करीब 42 मीटर ऊंची एक और पिरामिड है, जिसका नाम नोहच मुल है, इस पर जाने की अनुमति है | 

चिचेन इट्जा को अजूबा इसीलिए कहते है क्योकि अधिकांश जगहों से अजीब तरह की आवाजें आती हैं। आप बॉल कोर्ट के एक छोर ताली बजायेंगे तो आपको केंद्र में नौ बार तालियों की गूंज सुनाई देगी | खासकर हैरान कर देने वाली बात है की जब  कुकुलन पिरामिड के सामने ताली बजाते है तो  चिड़िया की चहचहाहट से मिलती-जुलती आवाज आती है | 

Read also: धरती पर स्वर्ग है हिमाचल प्रदेश, इन जगहों की जरूर करे सैर

चिचेन इट्जा यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया है, इसके अलावा ये  मेक्सिको के पुरातात्विक स्थलों में ऐसी जगहे है जहां अधिक संख्या में लोग आते है | कभी मेक्सिको जाना हुआ तो इस जगह की सैर जरूर करे |

Exit mobile version