Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रकृति को करीब से देखना चाहते है तो इस शहर में एक बार जरूर जाएं घूमने


प्रकृति को करीब से देखना चाहते है तो इस शहर में एक बार जरूर जाएं घूमने

भारत में घूमने लायक कई खूबसूरत जगहें हैं, जिनकी प्राकृतिक सुंदरता मन मोह लेती है। ऐसी ही एक जगह है चांगलांग, जो अरुणाचल प्रदेश में है।  आइए जानते हैं यहां घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं.

चांगलांग में एक झील है, जिसे ‘लेक ऑफ नो रिटर्न’ के नाम से जाना जाता है। इस नाम के पीछे का इतिहास बड़ा ही अनोखा है। दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कई जहाज इस झील में दफ्न हो गए थे। इसी वजह से इस झील का नाम ‘लेक ऑफ नो रिटर्न’ पड़ गया। 

चांगलांग में नोआ-देहिंग नदी के किनारे बसे मियाओ को तिब्बत शरणार्थियों का घर कहा जाता है। नदी की वजह से यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। मियाओ में आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे देखने को मिल जाएंगे। 

साल 1983 में भारत सरकार ने नामदफा नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व घोषित किया था। ऊंचे-ऊंचे पर्वतों के पास स्थित होने की वजह से इस पार्क की सुंदरता तो देखते ही बनती है। बाघों के अलावा यहां आपको हिमालयी भालू, हिम तेंदुआ और हाथी सहित वन्यजीवों की कई प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।

Exit mobile version