Site icon Buziness Bytes Hindi

Beautiful Places of Uttarakhand: उत्तराखंड के ये स्थान है बेहद खूबसूरत, एक बार जरूर जाएं घूमने


Beautiful Places of Uttarakhand: उत्तराखंड के ये स्थान है बेहद खूबसूरत, एक बार जरूर जाएं घूमने

उत्तराखंड भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की नैसर्गिक खूबसूरती दिल को खुश कर देती है। उत्तराखंड को देवों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। इस खूबसूरत राज्य में सैलानियों का तांता लगा रहा था। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उत्तराखंड के खूबसूरत स्थानों के बारे में बताएंगे। आप इन स्थानों को अपनी ट्रेवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। इन स्थानों में आपको स्वर्ग का अनुभव होगा। 

नैनीताल


नैनीताल उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में स्थित है। नैनीताल को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। यहां की खूबसूरती वादियों को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। बाबा नींब करौरी महाराज जी का प्रसिद्ध कैंची धाम भी नैनीताल जीले में ही स्थित है। नैनीताल में हर साल हजारों सैलानी आते हैं।

अल्मोड़ा 


अल्मोड़ा की बाल मिठाई के बारे में आपने जरूर सुना होगा। अल्मोड़ा उत्तराखंड की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की बाल मिठाई देश-दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। प्रसिद्ध चितई मंदिर अल्मोड़ा जिले में ही स्थित है। आपको बता दें चितई मंदिर गोलू देवता का मंदिर है। गोलू देवता को न्याय का देवता कहा जाता है। इस मंदिर को चिट्ठी वाला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

औली 


औली को भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है। औली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। यहां पर हर साल हजारों सैलानी आते हैं। औली की खूबसूरत वादियों को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। यहां के नजारे देखकर आपका इस खूबसूरत स्थान से जाने का मन नहीं करेगा। औली को अपनी ट्रेवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।

फूलों की घाटी


फूलों की घाटी गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित है। यह खूबसूरत घाटी  87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैली है।फूलों की घाटी को यूनेस्को ने 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। फूलों की घाटी में 500 से अधिक फूलों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। आपको एक बार इस खूबसूरत जगह की सैर में एक बार जरूर आना चाहिए। 

Exit mobile version