Site icon Buziness Bytes Hindi

लद्दाख है पर्यटकों की पहली पसंद, मन को मोह लेती है खूबसूरती


लद्दाख है पर्यटकों की पहली पसंद, मन को मोह लेती है खूबसूरती

लद्दाख एक बेहद ही खूबसूरत जगह है, यहां की अद्भुत खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है। भारत में घूमने की ये सबसे अच्छी जगहों में से एक है, इसीलिए अगर आप कोई अच्छी जगह पर घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो लद्दाख जरूर जाए | यहां का पैंगोंग झील प्रमुख पर्यटन स्थल है, ये करीब 43,000 मीटर की ऊंचाई पर है और ये झील सर्दियों के मौसम में पूरी तरह से जम जाती है। इसके अलावा ओर भी जगहे है, चलिए जानते है:

Read also: भारत, चीन की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद सुलझाने के लिए की बातचीत

मैग्नेटिक हिल 

मैग्नेटिक हिल को चुंबकीय पहाड़ी भी कहा जाता है, क्योकि यह पहाड़ी गाड़ियों को ऊपर की ओर खींचती है। ऐसा कहा जाता है की कार को बिना स्टार्ट किए यहां छोड़ दिया जाए तो गाड़ी 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपने आप लुढ़क सकती है। 

फुगताल मठ 

फुगताल मठ बेहद ही प्राचीन और अद्भुत मठ है, ये अपनी बनावट और सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। ट्रेकिंग के शौकीनों को ये जगह बेहद पसंद आती है | जब भी जाए, यहां सैर करना न भूलें। 

Read also: आईटीबीपी ने लद्दाख में 2 चोटियों को किया फतह

खारदुंग ला पास 

इस जगह को नुब्रा और श्योक घाटियों के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है, ये पांच हजार मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर है | यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर ऐसा लगता है की मानो दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर खड़े हैं। 

Exit mobile version