लाइफस्टाइल डेस्क: खूबसूरत द्वीप की यात्रा लोग काफी पसंद करते हैं, क्योंकि ये आपको एक अनोखा अनुभव देते हैं। आपको इन द्वीपों पर कई ऐसी चीजें मिल जाएगी जो आपको अपनी ओर आकर्षित करेगी | तो आईये जानते है –
मालदीव
मालदीव हिंद सागर में स्थित है और एशिया का सबसे छोटा देश है। यहां आप स्कूबा डाइविंग, नाईट फिशिंग, कयाकिंग और स्नोर्कलिंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां हर तरह की सुख-सुविधाएं मिल जाएगी |
बोरा-बोरा
बोरा-बोरा द्वीप फ्रेंच पॉलिनेशिया में स्थित है, इसको रोमांटिक आइलैंड भी कहा जाता है। वैसे तो यहां आपको कई बीच घूमने को मिल जाएंगे लेकिन पसंदीदा और सुंदर बीच मैतिरा बीच है। यहां आपको एक अलग ही अनुभव होगा |
बाली
बाली इंडोनेशिया में स्थित है, यहां की सुंदरता हर किसी को दीवाना बना देती है। आप यहां ज्वालामुखी से लेकर ऐतिहासिक मंदिरों को देखने जा सकते है | इसके अलावा आप यहां पारंपरिक संगीत और नृत्य का जमकर आनंद ले सकते हैं।
Read also: केएमसी हाॅस्पिटल का एक और वीडियो वायरल
पालावान द्वीप
पालावान द्वीप दक्षिण-पूर्वी एशिया के फिलीपींस में स्थित है | सुकून के पल बिताने के लिए ये द्वीप परफेक्ट है , क्योकि ये द्वीप काफी शांत है | हर साल काफी संख्या में यहां पर्यटक पहुंचते हैं |

